तीन वर्षीय मासूम से कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, मासूम बोली- अंकल ने मेरे साथ किया गंदा काम

तीन वर्षीय छात्रा के साथ बस में कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची ने बताया कि स्कूल बस के कंडक्टर अंकल ने गंदा काम किया है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:52 AM (IST)
तीन वर्षीय मासूम से कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, मासूम बोली- अंकल ने मेरे साथ किया गंदा काम
तीन वर्षीय मासूम से कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, मासूम बोली- अंकल ने मेरे साथ किया गंदा काम

भोपाल (नईदुनिया)। मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार दोपहर को अयोध्या नगर स्थित सागर इंटरनेशनल स्कूल की तीन वर्षीय छात्रा के साथ बस में कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घर लौटने के बाद नहालते समय बच्ची के शरीर पर घाव देखा मां ने पूछा तो उसने बताया कि अंकल ने बैड टच किया। स्कूल बस में महिला केयरटेकर होने के बावजूद यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की तीन वर्षीय बच्ची सागर इंटरनेशन स्कूल में पढ़ती है। दोपहर करीब पौने दो बजे वह स्कूल बस से घर पहुंची तो सामान्य नहीं थी। स्कूल से आने के बाद वह रोजाना खाना खाती थी, लेकिन गुरुवार को उसने खाना नहीं खाया। जब मां उसे नहलाने लगी तो उसके प्राइवेट पार्ट पर सूजन दिखी। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल बस के कंडक्टर अंकल ने गंदा काम किया है।

परिजन पहुंचे थाने
बच्ची के ताऊ ने दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया को बताया कि दोपहर तीन बजे परिजन थाने पहुंच गए थे। जहां पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसमें सेक्सुअल असॉल्ट की बात सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची से दोपहर में स्कूल से आते समय स्कूल बस में कंडक्टर ने वारदात की है। आरोपित ने बच्ची को उसके घर के पास उतारने के कुछ देर पहले ही गेट पर बुला लिया था। इसके बाद उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया। उस दौरान बस में महिला केयरटेकर भी थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं लगी। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

चाचा ने साढ़े छह साल की बालिका से किया दुष्कर्म

जबलपुर में साढ़े छह साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा (21) ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपित उसे टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, वारदात मंगलवार की है। शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी