Sanatan Dharma Controversy: BJP बोली- सनातन धर्म ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Sanatan Dharma Controversy द्रमुक नेता और तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के ने आरोप लगाया था कि मुर्मू को नए संसद भवन के हालिया उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया गया था और यह सनातन की भेदभावपूर्ण प्रथा को दर्शाता है इसका खंडन करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आश्चर्य जताया और पूछा कि द्रमुक ने राष्ट्रपति चुनाव में उनके समर्थन में मतदान क्यों नहीं किया?

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 07 Sep 2023 02:23 AM (IST) Updated:Thu, 07 Sep 2023 02:23 AM (IST)
Sanatan Dharma Controversy: BJP बोली- सनातन धर्म ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
BJP बोली- सनातन धर्म ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (File Photo)

मदुरै, एजेंसी: सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच तमिलनाडु भाजपा ने बुधवार को कहा कि आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति और देश का प्रथम नागरिक बनाया गया और यह सनातन धर्म है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के ने आरोप लगाया था कि मुर्मू को नए संसद भवन के हालिया उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया गया था और यह सनातन की 'भेदभावपूर्ण' प्रथा को दर्शाता है, इसका खंडन करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आश्चर्य जताया और पूछा कि द्रमुक ने राष्ट्रपति चुनाव में उनके समर्थन में मतदान क्यों नहीं किया?

chat bot
आपका साथी