केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या, प्रदेश बंद आज

कन्नूर (केरल)। केरल में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से केरल में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। संघ और भाजपा ने हत्या के पीछे माकपा को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है।

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 10:51 PM (IST)
केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या, प्रदेश बंद आज

कन्नूर (केरल)। केरल में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। संघ और भाजपा ने हत्या के पीछे माकपा को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं और संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले कुछ दिनों से केरल में ही हैं।

जानकारी के अनुसार, यहां थलासेरी के समीप राजनीतिक रूप से संवेदनशील कथीरूर में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने संघ कार्यकर्ता ई मनोज (32) की हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब मनोज कहीं जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर पहले बम फेंका और फिर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद भाग गए। मनोज जिला शारीरिक शिक्षक प्रमुख थे। बताया जाता है कि मनोज माकपा नेता पी. जयराजन पर 1999 में हुए हमले के आरोपी भी थे।

संघ और भाजपा नेताओं ने वारदात के पीछे माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। भाजपा अध्यक्ष शाह ने घटना की निंदा की है। वहीं, संघ ने घटना के विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस इलाके में पहले भी माकपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच ¨हसा होती रही है, लेकिन कुछ वर्षो से शांति थी। हालांकि पुलिस ने बताया कि हाल ही में भाजपा और माकपा द्वारा एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को अपने खेमे में लाने के चलते फिर तनाव पैदा हो गया है। बीते हफ्ते भी भारतीय मजदूर संघ के एक कार्यकर्ता सुरेश कुमार की कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी