800 करोड़ का निकला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 3 राज्यों में मिली संपत्ति

आंध्र प्रदेश के एक महाभ्रष्ट ऑफिसर के ठिकानों पर छापे में 800 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का पता लगा है। यह संपत्ति तीन राज्यों में फैली है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 12:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 08:34 AM (IST)
800 करोड़ का निकला ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 3 राज्यों में मिली संपत्ति

हैदराबाद [एजेंसी]। आंध्र प्रदेश के एक महाभ्रष्ट ऑफिसर के ठिकानों पर छापे में 800 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का पता लगा है। यह संपत्ति तीन राज्यों में फैली है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम ने पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में पदस्थ परिवहन उपायुक्त ए. मोहन के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार से शुरू तलाशी अभियान दो दिनों से जारी है। मोहन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो हफ्ते की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

पढ़ें- ये हैं पंजाब का सबसे अमीर पुलिस ऑफिसर जिनके पास है 152 करोड़ की संपत्ति
यहां फैली है संपत्ति
उसकी संपत्ति विजयवाड़ा, अनंतपुर, कडप्पा, बेल्लारी, मेडक, नेल्लोर, प्रकासम और हैदराबाद में फैली हैं। 3 डीएसपी, 9 सीओ और हर जगह दस इंस्पेक्टरों की टीम ने मोहन के ठिकानों पर छापेमारी की।
बेटी के नाम पर आठ कंपनियां
मोहन ने ब़़डी बेटी तेजश्री के नाम पर आठ कंपनियां बनाई। इन कंपनियों की संपत्तियां ही 100 से 120 करोड़ के बीच है। मोहन ने पहले तो अपने घर पर एसीबी अधिकारियों को घुसने नहीं दिया और बाद में अपना मोबाइल फोन फेंक दिया।

स्टाफ को भी नहीं बख्शा
गोदावरी के आरटीओ कार्यालय में उसके करीबियों का कहना है कि काम के बदले घूस लेने में मोहन ने किसी को नहीं बख्शा। वह घूस किसी से साझा भी नहीं करता था। उसने ट्रांसफर--पोस्टिंग से भी काली कमाई की। काकीनाका विधायक वनामाडी वेंकटेश्वर राव ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से उसकी शिकायत भी की थी।

काली कमाई ऐसी

2 किलो सोना
5 किलो चांदी
14 फ्लैट हैदराबाद में
1 बिल्डिंग पंजागुट्टा में
5 मंजिला इमारत जुबली हिल्स ([हैदराबाद)] में
50 एकड़ जमीन नेल्लोर, प्रकासम, चित्तूर में
12 बैंक लॉकर अभी खोले जाने बाकी
10 मकान बेल्लारी में
कोंपल्ली में पांच-पांच सौ गज के आठ प्लॉट
माधापुर (आईटी हब) में चार प्लॉट
पांच कंपनियों में निवेश, ब़़डे पैमाने पर मनी लांड्रिंग की संभावना

पढ़ें- फर्जी तरीके से संपत्ति बेचकर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी

(एएनआई इनपुट्स के साथ जेएनएन)

chat bot
आपका साथी