RPF की महिला कांस्टेबल के घर से मिली लापता नाबालिग लड़की

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कांस्टेबल इंदु केलकर के घर से पुलिस ने एक लापता नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। यह लड़की इंदु को जुलाई में कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उस वक्त यह लड़की यात्रियों का पता पूछ रही थी। इंदु ने उसे लापता जानकर अपने वरिष्ठ

By Sachin kEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2015 01:19 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2015 03:12 PM (IST)
RPF की महिला कांस्टेबल के घर से मिली लापता नाबालिग लड़की

मुंबई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कांस्टेबल इंदु केलकर के घर से पुलिस ने एक लापता नाबालिग लड़की को छुड़ाया है। यह लड़की इंदु को जुलाई में कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उस वक्त यह लड़की यात्रियों का पता पूछ रही थी। इंदु ने उसे लापता जानकर अपने वरिष्ठ अफसरों को सौंपने की कोशिश की, मगर बाद में अफसरों ने उस लड़की को इंदु को वापस सौंप दिया।

इसके बाद इंदु ने उस लड़की को अपने यहां घरेलू सहायिका के तौर पर रख लिया। आरोप है कि इस दौरान इंदु ने उसे पैसे भी नहीं दिए। इस संबंध में जानकारी मिलने पर चाइल्ड प्रोटक्शन यूनिट ने ठाणे पुलिस के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को इंदु के चंगुल से मुक्त कराया। साथ ही, इंदु को गिरफ्तार कर लिया।

कर्नाटक के गुलबर्गा की रहने वाली इस नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपनी सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर घर से भाग आई थी। इंदू के यहां ये लड़की घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उनके मुताबिक, इंदु मुझसे खाना बनवाती और घर की सफाई भी करवाती थी। इसके बदले में उसे सिर्फ खाना ही मिलता था।

इस संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने इंदु के मातोश्री टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित आवास से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

इस बीच, पुलिस उस नाबालिग लड़की के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। साथ ही, इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या कहीं पर उसके लापता होने का मामला दर्ज है। उसे सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। उसके बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। तब तक वह भिवंडी में रहेगी। पुलिस ने इंदु के खिलाफ क्रूरता व शोषण का मामला दर्ज किया है।

पढ़ेंः लाए थे मासूम को बेटी बनाकर, नौकरानी बनाकर रस्से से बांधकर रखा

गर्लफ्रेंड के नखरे से कम नहीं है बाईयों के नखरे

chat bot
आपका साथी