सदन में गुप्त मतदान की मांग करेगा राजद

सदन में नई सरकार के विश्वासमत का मजबूती से विरोध किया जाएगा और विधानसभा अध्यक्ष से गुप्त मतदान की मांग की जाएगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 28 Jul 2017 07:11 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jul 2017 07:11 AM (IST)
सदन में गुप्त मतदान की मांग करेगा राजद
सदन में गुप्त मतदान की मांग करेगा राजद

राज्य ब्यूरो, पटना : नीतीश कुमार की नई सरकार को सदन में सुकून से नहीं रहने देंगे राजद- कांग्रेस के विधायक। रांची से लौटने के बाद गुरुवार देर रात राजद प्रमुख लालू प्रसाद, कांग्रेस के बिहार प्रभारी सीपी जोशी ने अपने विधायकों के साथ मानसून सत्र के पहले दिन की रणनीति तय की। बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि सदन में नई सरकार के विश्वासमत का मजबूती से विरोध किया जाएगा और विधानसभा अध्यक्ष से गुप्त मतदान की मांग की जाएगी। सभी दलों के विधायकों से अंतरात्मा की पुकार सुनकर विश्र्वासमत का विरोध करने की अपील भी की गई।

 जिसे नेता बनाया उसी ने बदल लिया पाला : डॉ. चौधरी

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन का गठन साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने तथा भाजपा के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए किया गया। लेकिन, जिस व्यक्ति को तीनों दलों ने मिलकर अपना नेता चुना, वही चला गया तो इसमें अब और कहने को क्या बचा है? वे गुरुवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह भी पढें:हाथ मलती कांग्रेस

यह भी पढें: जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात : राजद

यह भी पढें: राहुल: बिहार में खिचड़ी पकने की थी खबर

chat bot
आपका साथी