रीवा नगर निगम के आयुक्त ने विधायक के खिलाफ किया 5 करोड़ रुपये का मानहानी नोटिस जारी

रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव ने रीवा के विधायक और मध्य प्रदेश कैबिनेट के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 09:49 AM (IST)
रीवा नगर निगम के आयुक्त ने विधायक के खिलाफ किया 5 करोड़ रुपये का मानहानी नोटिस जारी
रीवा नगर निगम के आयुक्त ने विधायक के खिलाफ किया 5 करोड़ रुपये का मानहानी नोटिस जारी

रीवा (मध्य प्रदेश) एएनआइ। रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव ने रीवा के विधायक और मध्य प्रदेश कैबिनेट के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया है। सभाजीत यादव ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर मेरे लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए मैंने उन्हें एक नोटिस भेजा है।

शुक्ला ने यह भी कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तब उन्होंने मुझे बल्लभ भवन में पोस्ट करके मुझे पिंजरे में डाल दिया था। इतना ही नहीं कई बार मेरा  अपमान किया। यादव ने शुक्ला पर कई मौकों पर उन्हें 'मानसिक रूप से बीमार' बताने का आरोप लगाया और पूर्व मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जब इस मामले में शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल, रीवा से बाहर है।  

यादव ने जारी किए नोटिस में लिखा कि विधायक ने उनके खिलाफ सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करके उनका सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है जिससे वह मानसिर तौर पर भी प्रताड़ित हुए हैं। विधायक के इस बयान से ना सिर्फ उन्हें ठेस पहुंची है, बल्कि मंत्रालय में काम करने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री और तमाम अधिकारियों कर्मचारियों की गरिमा भी घूमिल किया है। अपने 30 साल के कार्यकाल में वे दो मंत्रालय में पदस्थ रहे हैं। अलग-अलग विभागों में रहते हुए उन्होंने कई कमियां औक कई गड़बड़ियां उजागर की है। 

उन्होंने अपने नोटिस में उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव रहते हुए मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रचार पर 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च करने और मंत्रालय में रहते उनका सन्निष्ठा प्रमाण पत्र रोके जाने के बारे में भी बताया। यादव ने ये नोटिस 30 दिसंबर 2019 में भेजा था। दरअसल, कई सभाओं और मीडिया में उनके खिलाफ मावसिक संतुलन और मानसिक रूप से बीमार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके लिए यादव ने मानहानि के तौर पर शुक्ला से पांच करोड़ रुपए की मांग की है।

chat bot
आपका साथी