पद्मश्री रेनाना झाबवाला संयुक्त राष्ट्र समिति में आमंत्रित

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित रेनाना झाबवाला को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर संयुक्त राष्ट्र समिति में आमंत्रित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रेनाना अहमदाबाद में रहती हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 09:51 PM (IST)
पद्मश्री रेनाना झाबवाला संयुक्त राष्ट्र समिति में आमंत्रित

नई दिल्ली। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित रेनाना झाबवाला को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर संयुक्त राष्ट्र समिति में आमंत्रित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रेनाना अहमदाबाद में रहती हैं।

हार्वर्ड से स्नातक रेनाना बुकर पुरस्कार से सम्मानित उपन्यासकार और फिल्म पटकथा लेखिका रुथ प्रवर झाबवाला की बेटी हैं। रेनाना अभी भारतीय स्वरोजगार महिला संघ की राष्ट्रीय समन्वयक हैं। गरीबों के लिए श्रमिक संगठन, स्व नियोजित महिला कामगार संगठन की बुनियाद मशहूर नागरिक अधिकार नेता इला भट्ट ने रखी थी।

रेनाना को भेजे गए संदेश में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा है, 'सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में लैंगिक समानता और महिलाओं का सशक्तिकरण और खास तौर से आर्थिक सशक्तिकरण समाहित है। आर्थिक अवसरों में भारी लैंगिक अंतर है और सभी देशों और क्षेत्रों में परिणाम शेष है।'

chat bot
आपका साथी