लाल परी का लालच पहुंचाता है जेल

भारत और पाकिस्तान के बीच अनिर्णित समुद्री सीमा और अरब सागर की लाल परी का मोह भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जेलों तक पहुंचा देता है। बाजार में लाल परी मछली की खासी मांग व ऊंचे दाम के कारण मछुआरे जाने-अनजाने पाकिस्तानी समुद्री सीमा में पहुंच जाते हैं। सरक्रीक इलाके में पाई जाने वाली इस मछली को अि

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jul 2013 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2013 02:46 PM (IST)
लाल परी का लालच पहुंचाता है जेल

नई दिल्ली [प्रणव उपाध्याय]। भारत और पाकिस्तान के बीच अनिर्णित समुद्री सीमा और अरब सागर की लाल परी का मोह भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जेलों तक पहुंचा देता है। बाजार में लाल परी मछली की खासी मांग व ऊंचे दाम के कारण मछुआरे जाने-अनजाने पाकिस्तानी समुद्री सीमा में पहुंच जाते हैं। सरक्रीक इलाके में पाई जाने वाली इस मछली को अधिकतर यूरोपीय बाजारों में निर्यात किया जाता है।

भई वाह, अब फुटबाल को किक मारो और पैदा होगी बिजली

तटरक्षक बल की चेतावनियों के बावजूद अच्छे दामों के लालच में मछुआरे लाल परी को पकड़ने के लिए सरक्रीक इलाके में जाते हैं। वहीं, फिशिंग कंपनियां भी उन्हें इसके लिए उकसाती हैं। साथ ही उन्हें पकड़े जाने पर रिहाई का भी भरोसा देती हैं। सरक्रीक इलाके में भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा का निर्धारण लटका है। इस संबंध में दोनों देश संयुक्त सर्वेक्षण भी करा चुके हैं, लेकिन समाधान को लेकर राजनीतिक सहमति का रास्ता साफ नहीं हो पाया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी