Rashtriya Bal Puraskar : राष्ट्रपति मुर्मु कल 11 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, PM Modi भी करेंगे बात

Rashtriya Bal Puraskar 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को 11 बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को इन पुरस्कार विजेता बच्चों से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाएंगे।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 22 Jan 2023 01:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2023 01:33 PM (IST)
Rashtriya Bal Puraskar : राष्ट्रपति मुर्मु कल 11 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, PM Modi भी करेंगे बात
Rashtriya Bal Puraskar 2023 बच्चों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति।

नई दिल्ली, पीटीआइ। Rashtriya Bal Puraskar 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) सोमवार को 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2023 प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे। बच्चों को कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, शिक्षा और खेल में उनकी आसाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। पिछले वर्ष 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

छह लड़के और पांच लड़कियां होंगी सम्मानित

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी। पुरस्कार पाने वालों बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों से चुने गए बच्चे

इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के 11 बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं-

कला और संस्कृति से 4 बच्चे बहादुरी से 1 नवाचार से 2 बच्चे समाज सेवा से 1 और खेल से 3 बच्चे

पदक के साथ मिलेगी इतनी राशि

PMRBP के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार देती है। यह पुरस्कार 5-18 आयु वर्ग के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के योग्य हैं। 

यह भी पढ़ें- जागरण प्राइम के खुलासे के बाद बैटरी का जहर फैला रही फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई : इंपैक्ट रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- Fact Check : कंगना रनोट ने मकर संक्रांति पर जवानों के साथ नहीं बिताया समय, वायरल तस्वीर 6 साल पुरानी 

chat bot
आपका साथी