कर्नाटक: रामपुरा में अवैध रुप से की जा रही थी गांजे की खेती, 3 गिरफ्तार

कर्नाटक के रामपुरा में अवैध रुप से गांजा उगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 एकड़ लैंड जब्त कर लिया है जहां पर मारिजुआना की खेती का जाती थी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 09:52 AM (IST)
कर्नाटक: रामपुरा में अवैध रुप से की जा रही थी गांजे की खेती, 3 गिरफ्तार
कर्नाटक: रामपुरा में अवैध रुप से की जा रही थी गांजे की खेती, 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के रामपुरा में अवैध रुप से गांजा उगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 एकड़ लैंड जब्त कर लिया है, जहां पर मारिजुआना की खेती का जाती थी। कम से कम 4 करोड़ के गांजे को पुलिस ने जब्त किया है। मामले में तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स शाखा ने बुधवार शाम इंदिरापुरम के ज्ञान खंड तीन स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस की छापेमारी के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने फ्लैट के ऊपर बने कमरे से 17 किलो गांजा बरामद किया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।

बुधवार शाम दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स शाखा की टीम ज्ञान खंड तीन स्थित एक फ्लैट पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। स्थानीय लोगों ने इंदिरापुरम पुलिस को भी मामले की सूचना दी। कुछ देर जांच करने के बाद नारकोटिक्स शाखा की टीम दिल्ली लौट गई।

प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि एक गांजा तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की टीम यहां आई थी। जांच करके लौट गई। इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने फ्लैट और उसके ऊपर बने कमरे की तलाशी ली तो कमरे से 17 किलो गांजा बरामद हुआ। फ्लैट में दो युवक और एक युवती रहते हैं। जो कि रिश्तेदार हैं। इन्होंने मुमताज और परवेज नामक युवकों से फ्लैट किराये पर लिया था।

बताया जा रहा है कि मुमताज और परवेज कमरे में गांजा लाकर रखते थे और फिर यहां से उसकी सप्लाई अलग-अलग जगहों पर करते थे। पुलिस ने मुमताज और परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी