रामदेव पर नहीं हुआ था पद्म पुरस्कार के लिए विचार

मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, पूर्व राजनयिक केएस बाजपेयी, आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, मुहम्मद बुर्हानुद्दीन और माता अमृतानंदमयी ने पद्म पुरस्कार लेने से मना कर दिया था। जबकि इस सम्मान के लिए योग गुरु रामदेव के नाम पर विचार भी नहीं किया गया था। यह जानकारी एक आरटीआइ से मिली

By Murari sharanEdited By: Publish:Tue, 12 May 2015 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2015 06:46 PM (IST)
रामदेव पर नहीं हुआ था पद्म पुरस्कार के लिए विचार

नई दिल्ली। मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, पूर्व राजनयिक केएस बाजपेयी, आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, मुहम्मद बुर्हानुद्दीन और माता अमृतानंदमयी ने पद्म पुरस्कार लेने से मना कर दिया था। जबकि इस सम्मान के लिए योग गुरु रामदेव के नाम पर विचार भी नहीं किया गया था। यह जानकारी एक आरटीआइ से मिली है।

आरटीआइ में उन लोगों के नाम पूछे गए थे जो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के लिए चुने गए थे लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई। गृह मंत्रालय ने बताया कि सलीम खान, पूर्व राजनयिक केएस बाजपेयी, श्रीश्री रविशंकर, मुहम्मद बुर्हानुद्दीन और माता अमृतानंदमयी ने पद्म पुरस्कारों को स्वीकार करने से मना किया था। आरटीआइ कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को दिए जवाब में मंत्रालय ने वेबसाइट का उल्लेख किया, जिसमें पद्म पुरस्कारों के लिए विचार किए गए और चुने गए नामों की सूची है।

लेकिन इसमें योग गुरु रामदेव का नाम नहीं था। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी, 2015 को इन पुरस्कारों को दिए जाने के दो दिन पहले रामदेव ने दावा किया था कि उन्होंने पुरस्कार से मना करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था क्योंकि उन्हें पता चला था कि इसके लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में रामदेव ने यह कहकर नए विवाद को जन्म दिया था कि पद्म पुरस्कारों के लिए लॉबिंग की जाती है।

पढ़ें: पद्म और नोबेल पुरस्कार के लिए की जाती है लाबिंग: रामदेव

बाबा रामदेव की 'बेटे की बूटी' पर हंगामा

chat bot
आपका साथी