Raksha Bandhan 2022: दुनिया के कई देशों में होता है रेशम की डोरी वाला 'राखी के त्योहार' का सेलिब्रेशन

भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी भाई बहन के प्रेम का यह पावन पर्व मनाया जाता है। खाड़ी देशों में भी भारतीय नागरिकों के पहुंचने से अब रक्षा बंधन मनाया जाने लगा है। वहां के बाजारों में भी रेशम की डोरी इन दिनों खूब बिक रहीं हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 10:37 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: दुनिया के कई देशों में होता है रेशम की डोरी वाला 'राखी के त्योहार' का सेलिब्रेशन
कई देशों में होता है रेशम की डोरी वाला 'राखी के त्योहार' का सेलिब्रेशन

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Raksha Bandhan 2022: कजिन्स डे, ब्रदर्स डे, सिस्टर्स डे और हम भारतीयों का 'रक्षा बंधन'... ये सब भाई बहनों के पावन प्रेम को मनाने का ही त्योहार है। भाई की कलाई पर बंधी रेशम की डोरी बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की कई कहानियां कह रहा है जो हमारे इतिहास और पुराणों में दर्ज है। भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी भाई बहन के प्रेम का यह पावन पर्व मनाया जाता है। दुनिया के जिस भी कोने में भारत के लोग हैं यह त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं जहां भारतीय नहीं पहुंच पाए हैं वहां कजिन्स डे, ब्रदर्स डे या फिर सिस्टर्स डे के रूप में भाई-बहन अपने रिश्ते को और मजबूत बना रहे हैं।

काफी पुरानी है ये परंपरा

'रक्षा बंधन (राखी)' को मनाने की परंपरा काफी पुरानी है। इस त्योहार के पीछे पौराणिक कथाएं भी है। भारत में इसे खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। सावन के पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार के जरिए बहन अपने भाई से अपनी रक्षा का वचन मांगती है। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रेशम के धागे के जरिए प्यार बांधती है ललाट पर तिलक लगा उसके सुखी जीवन की कामना करती है। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में इस त्योहार को मनाया जाता है।

यूरोपीय देशों में प्रचलित है रक्षाबंधन

यूरोप के विभिन्न देशों में भी भाई बहन का यह त्योहार मनाया जाता है। यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच यह त्योहार मनाया जाता है। इस समुदाय के सभी लोग एक जगह एकत्र होते हैं और राखी के इस पवित्र त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। दरअसल विदेशों में अकेले रहने वाले भारतीय परिवारों की संख्या काफी है ऐसे में आपस में ही मुंहबोले भाई-बहन इस त्योहार को मनाते हैं।

नेपाल और अमेरिका के बाजारों में भी बिकती हैं राखियां

दुनिया में एकमात्र हिंदू देश नेपाल (Nepal) है। देश में बड़ी संख्या में भारत के लोग रहते हैं। इसलिए नेपाल में भी रक्षाबंधन मनाया जाता है। भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के साथ इस त्योहार की शुरुआत होती है। वहीं अमेरिका की बात करें तो वहां रहने वाले भारतीय इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाते हैं। भारतीय समुदाय भले ही अपने देश से दूर हैं लेकिन अपनी परंपराओं को नहीं भूलते। वहां के इंडियन स्टोर्स पर राखियां बिकती हैं।

आस्ट्रेलिया में भी राखी है अनमोल

आस्ट्रेलिया में भी राखी के त्योहार को लाने का श्रेय भारत के लोगों को जाता है। दरअसल भारत से वहां जाने वाले विद्यार्थियों व पेशेवरों की संख्या काफी है जिसकी वजह से रक्षा बंधन आस्ट्रेलिया तक पहुंच गया। ऐसे मौके पर यहां रहने वाले लोग एकत्रित होते हैं और खुशी का इजहार करते हैं। आस्ट्रेलिया जैसे देशों के मूल निवासी ऐसे त्योहारों से पूरी तरह अंजान और एलियन की तरह हैं, इसलिए वहां रक्षा सूत्र बैंड या ब्रेसलेट मिलना कठिन है।

रक्षाबंधन से भली भांति अवगत हैं खाड़ी देशों के लोग

खाड़ी देशों में राखी का कंसेप्ट काफी नया है। जब से भारत से लोग वहां की तेल कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने के लिए जाने लगे तब से ही वहां राखी की शुरुआत हो गई। हालांकि वहां के मूल निवासी अभी इस पर्व को नहीं मनाते।

chat bot
आपका साथी