गुड़गांव का लाल है राजकुमार, बढ़ गई हैं लोगों की अपेक्षाएं

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाकर गुड़गांव के प्रेम नगर की गलियों का छोरा प्रफुल्लित है। उन्हें सिर्फ नाम से जानने वाले अबतक दक्षिण भारतीय समझ रहे थे। यार-दोस्त, नाते-रिश्तेदार, शिक्षक-प्रशिक्षक तो 200

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 03:52 AM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 04:05 AM (IST)
गुड़गांव का लाल है राजकुमार, बढ़ गई हैं लोगों की अपेक्षाएं

गुड़गांव, पूनम। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाकर गुड़गांव के प्रेम नगर की गलियों का छोरा प्रफुल्लित है। उन्हें सिर्फ नाम से जानने वाले अबतक दक्षिण भारतीय समझ रहे थे। यार-दोस्त, नाते-रिश्तेदार, शिक्षक-प्रशिक्षक तो 2008 से ही उम्मीदें लगाए बैठे थे कि उनका राजकुमार एक दिन जरूर राजा बनेगा। तब वह माया नगरी में स्ट्रग्लर के रूप में गए थे। 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से कॅरियर को शुरुआत मिली तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गुरुवार को 'डॉली की डोली' की शूटिंग में व्यस्त राजकुमार ने 'दैनिक जागरण' से बात की। उन्होंने पुरस्कार अपने शिक्षकों, बुजुर्गो और दोस्तों को समर्पित कर दिया।

प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश : -

-इस पुरस्कार और उपलब्धियों के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

- मेरा गुड़गांव उत्साहित है। प्रदेश खुश है। दिल्ली में मेरे कॉलेज के दोस्त उमंग में डूबे हैं। यह मेरे जीवन का अबतक का सबसे बड़ा और सुंदर लम्हा है। परिजनों, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रगुजार हूं।

कैसे मिली सफलता?

गुड़गांव का बचपन और शहर हर समय प्रेरित करता है। मेहनत तो खूब की थी मगर कभी सोचा नहीं था कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। अब लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा होंगी, इसके लिए और मेहनत करूंगा।

अबतक का फिल्मी सफर कैसा रहा?

2010 में 'लव सेक्स और धोखा' से कॅरियर को ब्रेक मिला था। इस साल 7 मार्च को फिल्म 'क्वीन' रिलीज हुई है। फिल्म 'शाहिद' के लिए ही 2013 का फिल्म फेयर का क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला था। साथ ही फिल्म 'काई पोचे' में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर का पुरस्कार मिला था। पिछले चार सालों माया नगरी में कई सफलताएं मिली।

अब तो आप स्टार हो गए?

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट पूणे से वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन करने के बाद मुंबई पहुंचा था। मैं तो एक बढि़या एक्टर बनने की चाहत रखता हूं। स्टार तो लोग बनाते हैं। चाहने वालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भविष्य में और कठिन परिश्रम का वादा करता हूं।

chat bot
आपका साथी