#RamgarhByPoll result: जीत के बाद सीएम गहलोत और शाफिया जुबैर ने दिया ये बयान

रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 01:30 PM (IST)
#RamgarhByPoll result:  जीत के बाद सीएम गहलोत और शाफिया जुबैर ने दिया ये बयान
#RamgarhByPoll result: जीत के बाद सीएम गहलोत और शाफिया जुबैर ने दिया ये बयान

जयपुर, एएनआइ। रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताई है। गहलोत ने कहा कि जनता ने स रकार को बहुमत देकर अच्छा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को बहुमत देने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद पार्टी अब लोकसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। बता दें कि राजस्थान विधानसभा में कुल दौ सौ सीटें हैं, जिनमें बहुमत के लिए सौ सीटें जरुरी है। इस जीत के साथ कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 

जीत के बाद शाफिया जुबैर ने दी ये प्रतिक्रिया
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार शाफिया जुबैर ने भी लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मैं काम करने में विश्वास करती हूं। इसलिए जनता ने मुझ पर भरोसा किया है। शाफिया जुबैर ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करुंगी।

28 जनरवी को हुए थे उपचुनाव

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। यहां पर 28 जनवरी को उपचुनाव हुआ था। बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को चुनावी मैदान में उताया था लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी