रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है: लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सोमवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित चुनावी सभा में खूब गरजे। भाजपा की जमकर आलोचना की। कहा, जनता को गुमराह कर केंद्र की सत्ता में भाजपा आयी है। सत्ता के मद में चूर नमो द्वारा रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम टमट

By Edited By: Publish:Mon, 18 Aug 2014 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 07:34 AM (IST)
रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है: लालू

बांका, जासं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सोमवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित चुनावी सभा में खूब गरजे। भाजपा की जमकर आलोचना की। लालू ने कहा, जनता को गुमराह कर केंद्र की सत्ता में भाजपा आयी है। सत्ता के मद में चूर नमो द्वारा रेलवे को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम टमटम नहीं, बल्कि रेल मंत्री रह चुके हैं। रेलवे के घाटा-मुनाफा को समझते हैं। रेलवे किराया बढ़ाकर भाजपा ने पूंजीपतियों को मदद पहुंचाने का काम किया है। नमो सूरदास हो गए हैं।

लालू ने महागठबंधन के बारे में कहा कि लोक सभा चुनाव में राजद गठबंधन को 1.60 करोड़ वोट मिला था। जबकि 15 प्रतिशत वोट जदयू को मिला और इससे कम वोट वाले बाजी मार लिया। लालू ने कहा कि हम अलग थे, इसलिए ऐसा हुआ। इस कारण राजद, जदयू, कांग्रेस व राकांपा एक होकर बिहार से भाजपा को भगाने के लिए महागठबंधन का निर्माण किया गया है।

लालू ने लोजपा सुप्रीमो को मौसमी वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि सुशील मोदी कोई नेता है, वह हमारे सचिव व रविशंकर प्रसाद सहाय के सचिव थे। आज सुमो मुख्यमंत्री बनने के फिराक में लगा हुआ है। लालू ने कहा कि जब से हम नीतीश से मिले हैं। तभी से भाजपा हल्ला बोल रही है कि नीतीश लालू के गोद में बैठ गए हैं। लालू ने कहा, नीतीश हमारे छोटे भाई हैं। उन्हें हम कंधे पर बैठायेंगे। नियोजित शिक्षकों पर आचार संहिता के कारण कुछ नहीं बोले।

राजद सुप्रीमों ने राजद गठबंधन के प्रत्याशी इकबाल हुसैन अंसारी को जिताने की अपील की। इसके पूर्व राज्य के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में गोलवरकर व गोड्से की राजनीति नहीं चलेगी। गांधी के सिद्धांतों की राजनीति चलेगी। उन्होंने कहा कि लालू और हम [नरेंद्र ] दोनों छात्रजीवन से ही एक हैं। बाद में हमलोग अलग राजनीति करने लगे। उन्होंने भाजपा से सावधान रहने की अपील की। सभा को स्थानीय सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बांका में ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि हमें लालू प्रसाद ने राजनीति में उपर उठाने का काम किया हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी को जिताने की अपील की। पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, अमरपुर के विधायक जर्नादन मांझी, धोरैया के मनीष चौधरी, बेलहर के गिरिधारी यादव, विधान पार्षद मनोज यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, राजद प्रत्याशी इकबाल हुसैन अंसारी सहित अन्य ने संबोधित किया।

पढ़ें: बिहार में भाजपा का सफाया कर देंगे: लालू

पढ़ें: लालू-नीतीश गले मिले, भाजपा से जंग का एलान

chat bot
आपका साथी