Railway News: अकेले यात्रा कर रही महिला के डिब्बे में पहुंचा अज्ञात, दरवाजे बंद, बचने के लिए उठाया खतरनाक कदम

यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। पीडि़ता गुरुवायुर-पुनालुर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में अकेले यात्रा करी थी। वह मुलंथुरूथी से ट्रेन में सवार होकर चेंगन्नूर स्थित अपने दफ्तर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन चली उसके डिब्बे में एक अज्ञात व्यक्ति भी सवार हो गया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 09:02 PM (IST)
Railway News: अकेले यात्रा कर रही महिला के डिब्बे में पहुंचा अज्ञात, दरवाजे बंद, बचने के लिए उठाया खतरनाक कदम
Railway News: अकेले यात्रा कर रही महिला के डिब्बे में पहुंचा अज्ञात, दरवाजे बंद, बचने के लिए उठाया खतरनाक कदम

कोच्चि, प्रेट्र। केरल के कांजीरामात्तोम स्टेशन पर एक 31 वर्षीय महिला हमलावर से खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। यह जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी। बताया गया है कि ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने जमकर धमकाया और चाकू दिखाकर जान से मारने की चेतावनी देने लगा। इस बीच जान बचाने के लिए महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। पीडि़ता गुरुवायुर-पुनालुर पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में अकेले यात्रा करी थी। वह मुलंथुरूथी से ट्रेन में सवार होकर चेंगन्नूर स्थित अपने दफ्तर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन चली, उसके डिब्बे में एक अज्ञात व्यक्ति भी सवार हो गया। उसने अंदर से डिब्बे के दरवाजों को बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला पर हमला बोल दिया।

महिला ने जब दरवाजे को खोलने की कोशिश की तो आरोपित ने उसे अंदर खींचकर उसके गहने छीन लिए। जब उसने चाकू से हमला करने की कोशिश की तो महिला गेट के दरवाजे को खोलने में सफल हो गई। उसने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। इस घटना के समय ट्रेन के डिब्बे में कोई अन्य यात्री मौजूद था या नही, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी