मुंबई में भयंकर तूफान की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग और रूट्स में हुआ बदलाव

मुंबई में चक्रवाती तूफान निसर्ग दस्तक दे दिया है। इस बीच रेलवे ने मुंबई और गुजरात को जाने वाली कुछ ट्रेनों के रूट्स और टाइमिंग में बदलाव किया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 04:35 PM (IST)
मुंबई में भयंकर तूफान की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग और रूट्स में हुआ बदलाव
मुंबई में भयंकर तूफान की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग और रूट्स में हुआ बदलाव

 नई दिल्ली, जेएनएन। तूफान 'निसर्ग' के चलते मुंबई जाने और आने वाली ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। भारतीय रेलवे ने रूट बदलने के साथ टाइम टेबल में भी बदलाव किया । मुंबई में चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' दस्तक दे दिया है। इस बीच रेलवे ने मुंबई और गुजरात को जाने वाली कुछ ट्रेनों के रूट्स और टाइमिंग में बदलाव किया है। 

इस बीच, मध्य रेलवे ने मुंबई से कुछ ट्रेनों के रूट्स और टाइमिंग में बदलाव किया है। मध्य रेलवे (CR) ने बताया कि मुंबई से चलने वाली पांच विशेष ट्रनों का समय बदला गया है और तीन विशेष ट्रेनों के मार्ग को बदला जाएगा। बदलाव के बाद LTT-गोरखपुर विशेष अब सुबह 11 बजकर 10 मिनट की बजाय रात आठ बजे रवाना होगी। LTT- तिरुअनंतपुरम विशेष सुबह 11 बजकर 40 की बजाय शाम छह बजे और LTT-दरभंगा विशेष दोपहर सवा 12 की बजाय रात साढ़े आठ बजे रवाना होगी।

 इसके अलावा LTT-वाराणसी विशेष दोपहर 12 बजकर 40 मिनट की बजाय रात नौ बजे और CSMT-भुवनेश्वर विशेष दोपहर तीन बजकर पांच मिनट की बजाय रात आठ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होगी।

मध्य रेलवे ने कहा कि बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे आने वाली पटना-LTT विशेष और दोपहर सवा दो बजे आने वाली वाराणसी-CSMT विशेष के मार्ग को बदला जाएगा और वे समय से पहले यहां पहुंचेंगी। उसने कहा कि चार बजकर 40 मिनट पर आने वाली तिरुवनंतपुरम-LTT स्पेशल का रूट बदला जाएगा।

chat bot
आपका साथी