नेहरू खानदान की पहली विदेशी बहू शोभा का हिमाचल में निधन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी शोभा नेहरू का कसौली में निधन हो गया।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 09:10 AM (IST)
नेहरू खानदान की पहली विदेशी बहू शोभा का हिमाचल में निधन
नेहरू खानदान की पहली विदेशी बहू शोभा का हिमाचल में निधन

सोलन (जेएनएन)। दुनिया की सबसे बुजुर्ग यहूदी महिला मानी जाने वाली और नेहरू परिवार की पहली विदेशी बहू शोभा नेहरूका कसौली में मंगलवार को देहांत हो गया। अमेरिका के राजदूत और असम, जम्मू-कश्मीर एवं गुजरात के राज्यपाल रहे बीके नेहरू की पत्नी शोभा ने मंगलवार को त़़डके करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। रिश्ते में वह जवाहर लाल नेहरू की बहू थीं और कई वर्ष से कसौली में रह रही थीं। उन्होंने पांच दिसंबर को 109वां जन्मदिन मनाया था।

शोभा नेहरू मूल रूप से हंगरी की निवासी थीं और यहूदी थीं। शोभा का अंतिम संस्कार बुधवार को कसौली के मशोबरा स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। राहुल और सोनिया गांधी के कसौली पहुंचने की सूचना है। शोभा ने अपने जीवन में दो विश्व युद्ध और भारत का विभाजन भी देखा। बीके नेहरू व शोभा के तीन बेटे अशोक, आदित्य व अनिल हैं, जो गुडगांव, चंडीगढ व इंग्लैंड में रहते हैं। नेहरू के चाचा की थीं पौत्रवधू जवाहर लाल के पिता मोतीलाल नेहरू के ब़़डे भाई नंदलाल नेहरू थे। उनके बेटे का नाम बृजलाल था। बृजलाल के बेटे बीके नेहरू के साथ शोभा का विवाह हुआ था। 

राहुल-सोनिया आते थे मिलने

शोभा नेहरू के पारिवारिक मित्र व कसौली के व्यवसायी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनसे मिलने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल अक्सर आते थे। राहुल गांधी 11 अक्टूबर 2012, 31 जुलाई 2014 व 18 जून 2015 को भी उनके पास आए व एक-दो दिन यहां बिताने के बाद लौटे। 18 जून 2015 को भी राहुल गांधी जन्मदिन से पूर्व दादी का आशीर्वाद लेने आए थे।

यह भी पढ़ें: दर-दर ठोकर खाने को मजबूर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सोनिया को खत लिख बयां किया दर्द

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रिका को गांधी जी की विरासत का रखना चाहिए खास ख्याल

chat bot
आपका साथी