बेंगलुरु में बोले राहुल, सहिष्णुता ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने माउंट कार्मेल कालेज में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सहिष्णुता ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है,इसकी हिफाजत हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। भारत की समस्याओं का समाधान बहुत ही साधारण है।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 02:32 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 03:51 PM (IST)
बेंगलुरु में बोले राहुल, सहिष्णुता ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी

बेंगलुरु। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने माउंट कार्मेल कालेज में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सहिष्णुता ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है, इसकी हिफाजत हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। भारत की समस्याओं का समाधान बहुत ही साधारण है। यहां के लोग सरल और सहज है। ये बात अलग है कि देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है जिससे सामाजिक ताने बाने पर असर हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब तक की राजनीतिक सफर में उन्हें ये बात समझ में आयी है कि अपने आस पडो़स के लोगों से जो कुछ सीख सकते हैं उसे अपनाने की जरुरत है, और दूसरे की भावनाओं को समझने और सम्मान देने की जरुरत है।

भारत का आदर्श 'जियो और जीने दो'

राहुल गांधी ने कहा कि यह संस्थान सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है। भारत का आदर्श 'जियो और जीने दो' में है और इस आदर्श वाक्य के बारे में सभी को सचेत रहने की जरुरत है। ये इस देश की खासियत है कि अपनाने की लेकिन दुर्भाग्य ये है कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए सब कुछ तबाह करने में जुटे हुए हैं। दादरी में किसी शख्स को गौमांस खाने के अफवाह में मार दिया जाता है। हरियाणा में दलितों के मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया जाता है। एक केंद्रीय मंत्री कुत्तों से उन मौतों की तुलना कर देता है। ये सब शर्मसार करने वाली घटनाएं हुईं लेकिन देश के प्रधानसेवक चुप रहते हैं।

देश में नहीं बढ़ रहे रोजगार

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सूट बूट वाली सरकार नाकाम हो चुकी है। रोजगार नहीं बढ़ रहे हैं देश में विकास का पहिया रुक गया है। नीतियोें के निर्माण में विचार की प्रक्रिया का गला घोंट दिया गया है, एक शख्स में पूरी राजनीति समाहित हो गयी है। ये सरकार एक सूट बूट वाली नहीं है बल्कि इस सरकार में पांच से छह सूट बूट वालों की मदद की जा रही है। आम जनता बुनियादी दिक्कतों से जुझ रही है लेकिन प्रधान सेवक आंकड़ों के खेल में आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

टेलीफोन अौर कंप्यूटर की अाइडिया कांग्रेस की

उन्होंने कहा यदि अाप 80 के दसक पर गौर करे तो हम कंप्यूटर अौर टेलीफोन की अाइडिया लेकर अाए थे। उसी का परिणाम है जो अाप अापके जेब में मोबाइल फोन है। उन्होंने कहा कांग्रेस पारदर्शिता अौर भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना का अधिकार विधेयक जैसा शक्तिशाली उपकरण लेकर अायी, लेकिन प्रधानमंत्री इसे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा किसी से नफरत करना अासान है लेकिन प्यार करना कठिन होता है अौर इससे अच्छा यह है कि बातचीत बेहतर हो।

हम नीतीश का समर्थन किया

भाजपा को हराने के लिए अाप ने बिहार में भ्रष्टाचार से समझौता किया जैसे प्रश्न के जबाव में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एक इमानदार व स्वच्छ छवि के नेता हैं। हम नीतीश कुमार का समर्थन किया है। लालू यादव सरकार में नहीं है। सरकार में हैं उनके बेटे। उनके बेटों का कल बयान अाया कि हम बिहार को भ्रष्टाचार से मुक्त रखेंगे।

chat bot
आपका साथी