जम्मू में संघर्ष विराम उल्लंघन से डरे हुए हैं लोगः राहुल

जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बालाकोट जम्मू में भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव से प्रभावित लोगों से मिले। संघर्ष विराम उल्लंघन से प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां के लोग डरे हुए हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2015 08:39 AM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2015 12:07 PM (IST)
जम्मू में संघर्ष विराम उल्लंघन से डरे हुए हैं लोगः राहुल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बालाकोट जम्मू में भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव से प्रभावित लोगों से मिले। संघर्ष विराम उल्लंघन से प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यहां के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को सुरक्षा के लिए बंकर्स, फसलों के लिए आजीवन बीमा और सही मुआवजा जरूरी है। राहुल अपनी यात्रा में कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।

राहुल आज जम्मू में रहेंगे और यात्रा के दूसरे दिन कश्मीर में रहेंगे। राहुल आज पुंछ जिले के बालाकोट जिले में सुबह 10.15 बजे बॉर्डर पर सीजफायर उल्लंघन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें मदद का भरोसा दिया।

वह उसके बाद जम्मू के सैनिक कॉलोनी में दोपहर 12.15 बजे पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद राहुल जम्मू के वेदास कॉन्फ्रेन्स हॉल में दोपहर 3.15 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी व फ्रंटल संगठनों को संबोधित करेंगे। राहुल शाम 4.15 बजे जम्मू के राज्य गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक, वकील, व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।

chat bot
आपका साथी