150 फीसद बढ़ गई महाराष्ट्र के 216 विधायकों की संपत्ति

पांच वर्षो में महाराष्ट्र के 216 विधायकों की संपत्ति में डेढ़ सौ फीसद से ज्यादा तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ये वे माननीय हैं जो विभिन्न दलों की ओर से 2014 के विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या 2

By anand rajEdited By: Publish:Wed, 15 Oct 2014 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 15 Oct 2014 10:59 AM (IST)
150 फीसद बढ़ गई महाराष्ट्र के 216 विधायकों की संपत्ति

मुंबई। पांच वर्षो में महाराष्ट्र के 216 विधायकों की संपत्ति में डेढ़ सौ फीसद से ज्यादा तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ये वे माननीय हैं जो विभिन्न दलों की ओर से 2014 के विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या 288 है। गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स और महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच के अध्ययन से यह खुलासा हुआ।

संस्थाओं ने बुधवार को दोबारा चुनाव मैदान में उतरे विधायकों द्वारा दाखिल हलफनामे के आधार पर संपत्ति का आकलन किया है। इसके मुताबिक वर्ष 2009 में 216 विधायकों की औसतन संपत्ति 4.97 करोड़ रुपये थी जो पांच वर्षो में 13.15 करोड़ तक पहुंच गई।

अध्ययन के मुताबिक इस बार चुनाव मैदान में उतरे 216 विधायकों की संपत्ति में औसतन 8.17 करोड़ रुपये या 164 फीसद की वृद्धि हुई है।

मालाबार हिल से भाजपा प्रत्याशी मंगल प्रभात लोढ़ा की संपत्ति में राज्य में सबसे ज्यादा 129.97 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2009 में उनकी कुल संपत्ति 68.64 करोड़ थी जो 2014 में 198.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कांग्रेस की ओर से दोबारा चुनाव लड़ रहे 62 विधायकों की संपत्ति में औसतन 184 फीसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 51 विधायकों की संपत्ति में 176 फीसद की वृद्धि हुई। भाजपा के 44 विधायकों की संपत्ति 198 और शिवसेना के 36 विधायकों की संपत्ति 172 फीसद तक बढ़ी। वहीं, मनसे के आठ विधायकों की संपत्ति में सबसे ज्यादा 294 फीसद की वृद्धि हुई।

पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के नए समीकरण के बीच भाजपा

पढ़ें: महाराष्ट्र में कई दलों का खेल बिगाड़ेगा हाथी

chat bot
आपका साथी