Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Ayushman Bhav Campaign केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। लोगों को अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 13 Sep 2023 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2023 05:00 AM (IST)
Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

HighLights

  • राष्ट्रपति मुर्मु आज करेंगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी।

नई दिल्ली, पीटीआई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी। मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और आयुष्मान भव अभियान के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।

2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी