आने वाले दिनों में बादल और बौछारें दे सकते हैं भीषण गर्मी से कुछ राहत

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आने वाले दिनों में बारिश की बौछारे कुछ राहत दे सकती हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 06:00 AM (IST)
आने वाले दिनों में बादल और बौछारें दे सकते हैं भीषण गर्मी से कुछ राहत
आने वाले दिनों में बादल और बौछारें दे सकते हैं भीषण गर्मी से कुछ राहत

नई दिल्ली (जेएनएन)। इन दिनों मैदानी राज्य हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब भीषण गर्मी से तपत रहे हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैदकर रखा है। राजस्थान का चूरू शुक्रवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हरियाणा का हिसार 47.1 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म राज्य रहा।

बंगाल, झारखंड में आंधी- बारिश

वहीं बंगाल, बिहार व झारखंड में में आंधी-बारिश से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में सात लोगों की मंौत हो गई। बिहार में भी सात लोगों की मौत हुई है, वहीं झारखंड में चार लोगों की जानें गई हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बादल फट ने से एक किशोरी बह गई। हिमाचल में भी बारिश-ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो राहत का यह दौर अगले कई दिन बना रहेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। बिजली गिरने से बंगाल के रायगंज में दो, पुरुलिया में तीन तथा वीरभूम में दो लोगों की मौत हो गई। कई कच्चे मकान ढह गए। जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़क यातायात प्रभावित हो गया। कई जगहों पर ओले भी गिरे।

झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर

वहीं झारखंड के में आंधी-बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया। इस दौरान कई पेड़ गिर गए। लोहरदगा में वज्रपात से दो और प. सिंहभूम में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। बिहार में भी आंधी -पानी और वज्रपात ने कहर बरपाया है। इस दौरान वज्रपात से कटिहार में एक बालक समेत पांच और पूर्णिया में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य बिहार में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है।

राजस्थान, दिल्ली और पंजाब एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में

दूसरी ओर राजस्थान एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। यहां का चूरू तो सबसे गर्म है ही अन्य शहरों में भी तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में तापमान बढ़ने के कारण लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन में सड़कें व बाजार पूरी तरह सूने नजर आए। हवा में मात्र 12 फीसद नमी दर्ज की गई। वहीं पंजाब का बठिंडा शहर सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम के तेवर भारी पड़ने लगे हैं। मानूसन से पहले ही मौसम का यहमिजाज से ग्रामीणों को डराने लगा है। शुक्रवार को बारिश और आंधी से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। टिहरी और अल्मोड़ा के रानीखेत क्षेत्र में बादल फटने से खेतों के साथ ही घरों में मलबा घुस गया। बरसाती नदी में एक किशोरी के बहने की सूचना है। गुरुवार को भी अल्मोड़ा में बादल फटने से नुकसान हुआ था। बिजली गिरने से तीन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हिमाचल में शुक्रवार को बेमौसमी बारिश व भारी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर व सोलन जिलों में ओलों व तूफान से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आसमान से बरस रही है अाग, हिसार में तापमान 47 के पार

यह भी पढ़ें: गर्मी से झुलसा जन-जीवन, 40 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

chat bot
आपका साथी