मणिपुर में 40 से ऊपर सीटें जीतेगी भाजपा: प्रकाश जावडेकर

भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने यहां से 40 से ऊपर सीटें जीतने का भरोसा जताया है।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 03:15 PM (IST)
मणिपुर में 40 से ऊपर सीटें जीतेगी भाजपा: प्रकाश जावडेकर
मणिपुर में 40 से ऊपर सीटें जीतेगी भाजपा: प्रकाश जावडेकर

मणिपुर(एएनआई)। मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने यहां से 40 से ऊपर सीटें जीतने का भरोसा जताया है। दो चरणों में होने वाले मणिपुर में 60 विधानसभा सीटे हैं।

We are very confident that we will win 40+ seats in Manipur: Prakash Javadekar,Union Minister pic.twitter.com/usoaiz5lfe — ANI (@ANI_news) February 26, 2017

बता दें तीन बार से मणिपुर में कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। लेकिन आर्थिक नाकेबंदी यहां पर बड़ी समस्या बनकर उभरी है। जिसका फायदा भाजपा उठाने की फिराक में है। हाल ही में इम्फाल में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी कहा था कि भाजपा सत्ता में आयी तो नहीं रहेगी आर्थिक नाकेबंदी।

यहां पर चार और आठ मार्च को दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। अब देखना होगा मणिपुर को एक बार फिर से कांग्रेस का साथ मिलता है या फिर राज्य में कमल का फूल खिलता है।

यह भी पढ़ें: इंफाल रैली में बोले पीएम- भाजपा सत्ता में आयी तो नहीं रहेगी आर्थिक नाकेबंदी

यह भी पढ़ें: मणिपुर चुनाव प्रचार में तकनीक के सहारे हावी हुई भाजपा

chat bot
आपका साथी