LIVE BLOG

PM Modi Rally in Delhi LIVE: 'मुस्लिम देशों से मिले समर्थन के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी नाराज'

<p>पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में अपने संबोधन में कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं,भावनाओं को भड़का रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में एक नया सवेरा लाने का अवसर मुझे मिला है।रामलीला मैदान के मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी का यहां स्वागत किया गया।रैली के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच यह रैली होने वाली है।रामलीला मैदान दरियागंज से काफी करीब है, जहां पिछले दिनों हिंसा भड़की थी। 1731 अनाधिकृत कॉलोनियों के 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए रैली की तैयारी की जा रही है।</p>

Shashank PandeyPublish:Sun, 22 Dec 2019 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 04:15 PM (IST)
PM Modi Rally in Delhi LIVE: 'मुस्लिम देशों से मिले समर्थन के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी नाराज'
PM Modi Rally in Delhi LIVE: 'मुस्लिम देशों से मिले समर्थन के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी नाराज'

Highlights

  • रामलीला मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रही है रैली
  • पीएम मोदी ने नागरिकता कानून को लेकर विपक्षियों पर हमला
22/12/2019
3:22:35 pm

'देश की एकता, शांति, सद्भाव के लिए जो बन सकेगा, करूंगा'

मैं सभी देशवासियों को कहना चाहता हूं आप आश्वस्त रहिए इन लोगों की साजिशों के बावजूद आपका ये सेवक देश के लिए, देश की एकता के लिए, शांति और सद्भाव के लिए, मुझसे जो भी बन सकेगा उससे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा: पीएम मोदी

22/12/2019
3:19:52 pm

'मुस्लिम देशों से मिला सम्मान'

अफगानिस्तान हो या फिलिस्तीन, सऊदी अरब हो या UAE,मालदीव हो या बहरीन- इन सब देशों ने भारत को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। भारत की संस्कृति के साथ अपने रिश्ते को और प्रगाढ़ करने की कोशिश की है: PM मोदी

22/12/2019
3:18:54 pm

'कांग्रेस नेता तिलमिलाए हुए हैं'

कांग्रेस और उसके सहयोगी आज इस बात से भी तिलमिलाए हुए हैं कि आखिर क्यों मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खासकर मुस्लिम बहुल देशों में इतना समर्थन मिलता है।क्यों वो देश मोदी को इतना पसंद करते हैं?: पीएम मोदी

22/12/2019
3:10:03 pm

पीएम मोदी का हमला

अधिक मुस्लिम देशों से मिले समर्थन के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी नाराज: मोदी

22/12/2019
3:07:14 pm

'बंगाल के नागरिकों को आपने दुश्मन क्यों मान लिया है?'

दीदी, अब आपको क्या हो गया ? आप क्यों बदल गयी? अब आप क्यों अफवाह फैला रही हों ?चुनाव आते हैं, जाते हैं, सत्ता मिलती है चली जाती है, मगर आप इतना क्यों डरी हो।बंगाल की जनता पर भरोसा करो, बंगाल के नागरिकों को आपने दुश्मन क्यों मान लिया है?: पीएम मोदी

#WATCH PM: Mamata didi went from Kolkata to UN. Few years back, she was pleading before Parliament that infiltrators coming from Bangladesh should be stopped. Didi what has happened you? Why did you change? Why are you spreading rumours? Elections come & go. Why are you scared? pic.twitter.com/L3H9YeFxvG

— ANI (@ANI) December 22, 2019

22/12/2019
2:59:19 pm

दिल्ली रैली में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो लोग हाथों में तिरंगा लेकर खड़े हैं, वे भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वे लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

22/12/2019
2:57:42 pm

दिल्ली रैली में पीएम मोदी

 महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है। ये रियायत तब की भारत की सरकार के वादे के मुताबिक है- पीएम मोदी

22/12/2019
2:53:11 pm

शरणार्थी कभी भी अपनी पहचान नहीं छिपाता- पीएम नरेंद्र मोदी

 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक बहुत ही साधारण अंतर है, एक घुसपैठिया कभी भी अपनी पहचान नहीं बताता है और एक शरणार्थी कभी भी अपनी पहचान नहीं छिपाता है। इनमें से कई घुसपैठिए सामने आ रहे हैं और बोल रहे हैं। वे सच क्यों नहीं बोलते? वे डरे हुए हैं कि उनकी असलियत सामने आ जाएगी।

22/12/2019
2:49:51 pm

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

 पाकिस्तान से आए दलितों को नागरिकता कानून का लाभ मिलेगा। आप उनका दर्द क्यों नहीं देख सकते? -पीएम मोदी

22/12/2019
2:46:34 pm

कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना

 कांग्रेस और उसके दोस्त, कुछ अर्बन नक्सल अफवाह फैला रहे हैं कि सभी मुसलमानों को नज़रबंदी केंद्रों में भेजा जाएगा। अपनी शिक्षा का सम्मान करें, पढ़ें नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी क्या है। आप पढ़े-लिखे हैं।

22/12/2019
2:45:03 pm

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनआरसी कांग्रेस के समय आया था। क्या वे तब सो रहे थे? हम न तो एनआरसी को कैबिनेट में लाए और न ही संसद में। अगर हम आपको मालिकाना हक देने के लिए एक कानून पारित कर रहे हैं, उसी सत्र में क्या हम आपको बाहर भेजने के लिए एक कानून लाएंगे?

22/12/2019
2:37:22 pm

पुलिसकर्मियों पर पीएम मोदी

 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 33,000 पुलिसकर्मियों ने आजादी के बाद से देश में शांति और सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। आज उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है। जब कोई समस्या आती है तो पुलिस आपके धर्म या जाति पूछे बगैर आपकी मदद करते हैं। 

 

22/12/2019
2:28:44 pm

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा

 पीएम मोदी ने कहा कि ये जो झूठ फैलाने वाले हैं मैं उनको चुनौती देता हूं। जाइए मेरे हर काम का पड़ताल कीजिए, कहीं पर दूर दूर तक भेदभाव की बू आती है तो देश के सामने लाकर के रख दीजिए।

 

#WATCH PM Narendra Modi: Ye jo jhooth failane waale hain main unko chunauti deta hoon. Jaaiye mere har kaam ki padtal kijiye, kahin par door door tak bhed bhaav ki boo aati hai toh desh ke saamne lakar ke rakh dijiye. pic.twitter.com/QsG5DpZbc6

— ANI (@ANI) December 22, 2019

22/12/2019
2:17:59 pm

हमने गरीबों की भलाई के लिए योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं

 आज जो ये लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं,  उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं।- पीएम मोदी

22/12/2019
2:12:28 pm

हम देश के प्यार के लिए जीते हैं- पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई यहां रहने वाले सभी लोगों को फायदा हुआ। हमने ऐसा क्यों किया? क्योंकि हम देश के प्यार के लिए जीते हैं। हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को समर्पित हैं। 

22/12/2019
2:10:45 pm

कुछ राजनीतिक दल अफवाह फैला रहे हैं- पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अफवाह फैला रहे हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़का रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, जब हमने अनधिकृत उपनिवेशों का निर्माण किया, तो क्या हमने किसी से उनका धर्म पूछा? क्या हमने पूछा कि वे किस राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं? क्या हमने 1970,1980 से दस्तावेज मांगे थे?

22/12/2019
2:06:36 pm

पीएम मोदी- दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन

दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या के प्रति पूरी तरह से उदासीन है, जो पीने के पानी की उपलब्धता है: पीएम मोदी

22/12/2019
2:06:29 pm

ममता पर निशाना

कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रहीं थीं कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए, वहां से आए पीड़ित शरणार्थियों की मदद की जाए।संसद में स्पीकर के सामने कागज फेंकती थी: पीएम मोदी

22/12/2019
2:02:34 pm

पीएम मोदी ने साधा निशाना

पहले जो सरकार चला रहे थे ,उन्होंने बंगलों में रहने वालों को तो पूरी छूट दी, लेकिन आपके घरों को नियमित करने के लिए कुछ किया भी नहीं किया और जब मैं कर रहा था तो रोडा अटकाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा: मोदी

22/12/2019
2:02:27 pm

पीएम नरेंद्र मोदी का आप पर निशाना

 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया होता, तो इसका काम बहुत पहले शुरू हो जाता। इसलिए मैं कहता हूं कि जो लोग आपके नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने कभी आपके दर्द को नहीं समझा, उन्होंने ऐसा करने का कभी इरादा नहीं किया।

22/12/2019
2:01:24 pm

आप सरकार पर साधा निशाना

आप सोचिये जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने दिल्ली के सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में 2 हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे: पीएम मोदी

22/12/2019
2:00:37 pm

अनधिकृत कॉलोनियों पर पीएम नरेंद्र मोदी

 अनधिकृत कॉलोनियों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको पता होना चाहिए कि जिनसे आप लोग अपने लिए कुछ मांग रहे थे वो लोग क्या कर रहे थे? उन्होंने अपने लोगों को अवैध रूप से 2000 भव्य बंगले दिए। उसके बदले में किसको क्या दिया गया, यह कोई नहीं जानता।

22/12/2019
1:56:27 pm

पीएम मोदी की रैली

 पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की इस रफ्तार को देखते हुए हमने फैसला किया कि ऐसा नहीं चलेगा और न मैं चलने दूंगा। यही कारण था कि हमने इस साल मार्च में ये काम अपने हाथ में लिया।

22/12/2019
1:55:04 pm

मस्या वहीं की वहीं रहती थी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढाई जाती थी, बुलडोजर का पहियां कुछ समय के लिए रुक जाता था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती थी। आपको इस चिंता से मुक्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की ईमानदारी और नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई।

 

22/12/2019
1:48:58 pm

40 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों पर मालिकाना हक देकर नई शुरुआत करने का मौका मिला-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि भाजपा को 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों पर मालिकाना हक देकर नई शुरुआत करने का मौका मिला।

 

22/12/2019
1:46:22 pm

विविधता में एकता भारत की विशेषता- मोदी

रामलीला मैदान में बोलते हुए PM मोदी ने नारा देते हुए कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है।

22/12/2019
1:42:42 pm

पीएम मोदी का संबोधन

 पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का रामलीला मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत विविधता में एकता भारत की विशेषता नारा लगवाकर की।

#WATCH: PM Modi addresses a rally at Ramlila Maidan in Delhi https://t.co/BqdNaM3p8j

— ANI (@ANI) December 22, 2019

22/12/2019
1:35:53 pm

पीएम मोदी सम्मानित

 दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामलीला मैदान में सम्मानित किया गया। वह जल्द ही एक रैली को संबोधित करेंगे।

Delhi: Prime Minister Narendra Modi being felicitated at the Ramlila Maidan. He will address a rally shortly. pic.twitter.com/baWxtBDwKF

— ANI (@ANI) December 22, 2019

22/12/2019
1:22:56 pm

रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी

 रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी। थोड़ी देर में रैली संबोधित करेंगे। 

Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Ramlila Maidan. He will address a rally here, shortly. pic.twitter.com/fRitz3C5IE

— ANI (@ANI) December 22, 2019

22/12/2019
12:57:10 pm

मनोज तिवारी का नागरिकता कानून को लेकर बयान

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रामलीला मैदान में रैली के दौरान कहा कि  जिन भाई लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है। उनके लिए मैं कहना चाहता हिन्दू मुस्लिम मिलकर विपक्ष के मंसूबे को पूरा होने नहीं देंगे।

22/12/2019
12:51:50 pm

दिल्ली सरकार पर विजेंद्र गुप्ता का हमला

दिल्ली में बैठी हुई सरकार केंद्रीय योजनाओं पर रोक लगा रही है। बुलेट पर दिल्ली में केजरीवाल ने रोक लिया।पानी गंदा सप्लाई किया। मेट्रो फेज-4 को रोक दिया गया है। हम दिल्ली के विकास को आगे ले जाना चाहते हैं । CAA पास किया। 1731 कालोनियों को पास कर दिया ।  मोदी जी का सपना है जहां झुग्गी वहां मकान। भाजपा की सरकार आने पर यह भी सपना पूरा हो गया।

22/12/2019
12:48:57 pm

प्रवेश वर्मा ने किया केजरीवाल पर हमला

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने रामलीला मैदान में भाषण के दौरान केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आज का दिन दिवाली से कम नहीं है। आपको बधाई । आपके बच्चे पक्के मकान में रहेंगे। ये सोचकर खुशी हुई। केजरीवाल ने लोकपाल पर आंदोलन करके पार्टी बनाई। लेकिन पांच साल लोकपाल को भूल गये।

22/12/2019
12:46:14 pm

मीनाक्षी लेखी ने किया विपक्ष पर हमला

रामलीला मैदान में अपने भाषण के दौरान बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि किस किस बात के लिए मोदी जी का आभार प्रकट करूं। अनुच्छेद-370 के लिए या फिर राम मंदिर के लिए या फिर तीन तलाक के लिए। हम हिन्दू राष्ट्र नहीं हम हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को भड़का रहा है।

22/12/2019
12:19:33 pm

हंसराज हंस ने दिया भाषण

बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने पीएम मोदी की रैली में संबोधन से पहले यहां रामलीला मैदान में अपने संबोधन में कहा कि आज खास मकसद से यहां आएं हैं हम। लोगों का यह सैलाब मोदी जी का धन्यवाद करने आए हैं । बहुत वर्षों से जो मसले फंसे हुए थे वो मोदी जी ने एक झटके में कर दिया। आज 1731 कालोनियों को पास कर दिया। हम ऐसे महसूस करते थे कि जिस रेलगाड़ी में बैठे हुए थे कोई मंजिल से पहले निकाल न दे। 1731 कालोनियों में हर शख्श मालिकाना हक दे दिया।

अयोध्या से तीन तलाक और 370 का मसला मोदी ने हल कर दिया। वैसे तो दिल्ली आज उन लोगों के हाथ में जिनकी वजह से यह दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।

22/12/2019
12:09:11 pm

गौतम गंभीर का भाषण

पीएम मोदी की रैली से पहले गौतम गंभीर ने अपना भाषण शुरू कर दिया है। उन्होंने दिल्ली वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं काम करने आया हूं, बोलने नहीं । मैंने चुनाव में कहा था मेरा लक्ष्य आप लोगों की जिंदगी बेहतर करना है। इसके लिए हमने छह माह में नींव रखी है। सीसीटीवी का कार्य किया। गाजीपुर लैंडफिल को खत्म करने के लिए काम शुरू किया है। मैं अपने कार्यकाल में इसकी ऊंचाई और इसको खत्म करना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली वालों को साफ पानी मिले। इसके लिए हम काम करेंगे।केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत कार्य किए। पांच साल में केजरीवाल ने जनता को गुमराह किया।जो व्यक्ति एक सीट के लिए अपनी ही पार्टी की महिला की इज्जत दांव पर लगा सकता है तो वह महिलाओं की क्या इज्जत करेगा। आने वाले चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

22/12/2019
11:42:50 am

पीएम मोदी की रैली में भीड़

रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आज पीएम मोदी यहां एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली में आए लोग नारे लगा रहे हैं।

22/12/2019
10:47:31 am

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी

  दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी: रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर राजघाट से दिल्लीगेट तक किसी भी व्यावसायिक वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। विवेकानंद मार्ग से कमला मार्केट चौक की ओर जाने वाली डीडीयू मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित।

 

Traffic advisory: No commercial vehicle will be allowed from Raj Ghat to Delhi Gate ahead of PM Modi's rally at Ramlila Maidan. Restrictions on DDU Marg towards Kamla Market Chowk via Vivekanand Marg.

— Press Trust of India (@PTI_News) December 22, 2019

22/12/2019
10:02:29 am

RAF की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात

दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की अतिरिक्त इकाइयों को आज रैली में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

22/12/2019
9:28:42 am

इस मुद्दे पर PM मोदी करेंगे बात

आज के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में अनधिकृत कॉलोनियों के करीब 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के पार्टी के वादे पर बात करने की संभावना है, जिसे हाल ही में एक निर्णय के माध्यम से पूरा किया गया है।

22/12/2019
9:24:22 am

रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम की रैली को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Delhi: Prime Minister Narendra Modi to address a rally at Ram Leela Maidan later today, security tightened in the area pic.twitter.com/QktUV4byb3

— ANI (@ANI) December 22, 2019

chat bot
आपका साथी