पीएम के निजी सचिव राजीव टोपनो बने विश्व बैंक ईडी के सलाहकार, 5 अन्‍य अफसरों की भी हुई नियुक्ति, जानें

प्रधानमंत्री के निजी सचिव वरिष्ठ नौकरशाह राजीव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 10:31 PM (IST)
पीएम के निजी सचिव राजीव टोपनो बने विश्व बैंक ईडी के सलाहकार, 5 अन्‍य अफसरों की भी हुई नियुक्ति, जानें
पीएम के निजी सचिव राजीव टोपनो बने विश्व बैंक ईडी के सलाहकार, 5 अन्‍य अफसरों की भी हुई नियुक्ति, जानें

नई दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री के निजी सचिव वरिष्ठ नौकरशाह राजीव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार के आदेश में यह जानकारी दी गई है। उनके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सेवा दे चुके ब्रजेंद्र नवनीत को जेनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत का राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 

पीएमओ में सेवा दे चुके नवनीत डब्ल्यूटीओ में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि बनाए गए

टोपनो 1996 बैच के गुजरात काडर के आइएएस अधिकारी हैं। नवनीत 1999 बैच के तमिलनाडु काडर के आइएएस अधिकारी हैं। जुलाई 2014 से सितंबर 2019 के बीच वह पीएमओ में संयुक्त सचिव थे। कोरोना वायरस के कारण भारत के आर्थिक संकट में फंसे होने के दौरान ये नियुक्तियां अपना महत्व रखती हैं। इसका कारण यह है कि दोनों संगठन विभिन्न व्यापार गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

पांच अन्‍य अफसरों की भी हुई नियुक्ति 

पांच अन्य अधिकारियों की भी विदेश में व्यापार एवं विभिन्न आर्थिक पदों पर नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आइएएस अधिकारी रवि कोटा वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिनिस्टर (आर्थिक) होंगे। वह 1993 बैच के असम-मेघालय काडर के आइएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारी लेखन ठक्कर बीजिंग में वाणिज्य दूत (आर्थिक) नियुक्त किए गए हैं।

भारतीय सिविल लेखा सेवा के 2000 बैच के अधिकारी एच. अठेली मनीला, फिलीपींस में एशियन डेवलपमेंट बैंक के ईडी के सलाहकार (निदेशक स्तर) होंगे। अनवर हुसैन शैक डब्ल्यूटीओ में भारत के वाणिज्य दूत, स्थायी मिशन बनाए गए हैं। वह वर्ष 2000 बैच के भारतीय रेलवे ट्राफिक सर्विस के अधिकारी हैं। एन. अशोक कुमार ब्रसेल्स, बेल्जियम में भारतीय दूतावास में सलाहकार (उद्योग एवं इंजीनियरिंग) होंगे। वह 2004 बैच के मणिपुर काडर के आइएएस अधिकारी हैं। इन सभी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

chat bot
आपका साथी