पीएम मोदी ने Engineer's day पर दी इंजीनियरों को बधाई, विश्वेश्वरैया को भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी इंजीनियर्स को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दी।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 11:48 AM (IST)
पीएम मोदी ने Engineer's day पर दी इंजीनियरों को बधाई, विश्वेश्वरैया को भी किया याद
पीएम मोदी ने Engineer's day पर दी इंजीनियरों को बधाई, विश्वेश्वरैया को भी किया याद

नई दिल्ली,आइएएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और इंजीनियर्स डे के मौके पर देश को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानव की प्रगति उनके अभिनव जोश के बिना अधूरी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि  इंजीनियर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के पर्याय हैं। उनके अभिनव उत्साह के बिना मानव प्रगति अधूरी होगी। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स डे पर सभी मेहनती इंजीनियरों को शुभकामनाएं। मोदी ने आगे लिखा  अनुकरणीय इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। 

   

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 15 सितंबर को विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर को 1860 में कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले के एक छोटे से गांव  मुडेनाहल्ली में हुआ था। 12 अप्रैल, 1962 में बेंगलुरु में उनका निधन हो गया था। 

वह सिर्फ एक महान इंजिनियर ही नहीं बल्कि अर्थशास्त्री, स्टेट्समैन के साथ-साथ देश के राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने प्राकृतिक स्रोतों से घर-घर में पानी की आपूर्ति और गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों के निर्माण के साथ ही बांध और नहर के निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया था।

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में की और हाई स्कूल की पढ़ाई चिक्कबल्लापुर से की। उन्होंने 1881 में मद्रास यूनिवर्सिटी से बीए किया और फिर कॉलेज ऑफ साइंस (कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग), पुणे से सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई की थी। सन् 1950 में उनको ब्रिटिश शासन ने कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द इंडियन एंपायर से सम्मानित किया था। वर्ष 1955 में उनको भारत रत्न से नवाजा गया था। 

chat bot
आपका साथी