क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी का पत्थर, लकड़ी, पानी, घास पर चलने वाला वीडियो देखा है?

पीएम मोदी ने इतने व्यस्ततम दिनचर्या के बाद भी फिटनेस वीडियो जारी कर देशवासियों को एक अनोखा संदेश दिया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 11:36 PM (IST)
क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी का पत्थर, लकड़ी, पानी, घास पर चलने वाला वीडियो देखा है?
क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी का पत्थर, लकड़ी, पानी, घास पर चलने वाला वीडियो देखा है?

नई दिल्ली (जेएनएन)। ऐसा शायद ही होता है कि प्रधानमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति जनता को कोई संदेश देने के लिए स्वयं वो कार्य कर के दिखाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है। पीएम मोदी ने हर मौके पर अपनी ऊर्जा और स्फूर्ति से लोगों को अपना कायल बनाया है। 24 घंटे की व्यस्त दिनचर्या उसके बाद भी स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर मोदीजी आज कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अब एक नया वीडियो जारी करके उन्होंने  जनता के समक्ष अपनी सेहत का राज बताया है। इसके जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की है कि स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ जीवन का आधार होता है। 

उनके इस वीडियो ये साफ संदेश जाता है कि अगर उनकी उम्र का व्यक्ति वो भी प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा हो, वह स्वस्थ और फिट रहने के लिए व्यायाम और योगा जैसी चीजें करते हैं तो फिर हम और आप क्यों नहीं। खासकर देश नई पीढ़ी के लिए ये जरूर एक प्रेरणास्रोत है। आधुनिक युग में जहां सभी फिट और स्वस्थ रहने के लिए जिम का सहारा लेते हैं उनके लिए पीएम मोदी का ये वीडियो बेहद ही बहुमूल्य संदेश दे रहा है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडिय़ो के जरिए अपनी सेहत का राज बताया है। वीडिय़ो में देखा जा सकता है कि वे प्रकृति के पंचतत्व के द्वारा कैसे खुद को स्वस्थ रखने के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के द्वारा शुरू किया गया यह अभियान आज राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है।

 

कई अलग-अलग क्षेत्रों के नामी-गिरामी हस्तियों से होते हुए यह सोशल मीडिया चैलेंज प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंच गया। विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस का चैलेंज दिया। 'हम फिट तो इंडिया फिट' के नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे इस फिटनेस चैलेंज को पीएम मोदी ने बखूबी पूरा किया। यहां आप इस वीडिया में उनके फिटनेस मंत्रा को देख सकते हैं। 

Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice

breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018

वीडियो के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने स्वस्थ रहने का राज बताया है कि वे स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति के कितने करीब रहते हैं, वे पंचतत्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) से बने प्रकृति के साथ स्वस्थ रहने का अभ्यास करते हैं। उनका मानना है कि यह प्रयास बेहद ताजगी से भरपूर है और कायकल्प करेन वाला है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि श्वास अभ्यास करते हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने 23 मई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था। इस चैलेंज को काफी समय बीत गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शायद व्‍यस्‍तता के कारण पीएम मोदी, विराट के चैलेंज का जवाब ना दे पाएं। लेकिन चीन के दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी ने विराट का फिटनेस चैलेंज पूरा कर अन्‍य लोगों को नॉमिनेट कर दिया है। पीएम मोदी ने आगे जिन्हें फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है वे हैं, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा औऱ कर्नायक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी। जिसके बाद दोनों ने पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया है।
chat bot
आपका साथी