दिग्विजय के बेटे जयवर्धन के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

By Sachin kEdited By: Publish:Sat, 23 May 2015 03:24 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 06:15 AM (IST)
दिग्विजय के बेटे जयवर्धन के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित रिसेप्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। मोदी और राहुल के अलावा सपा प्रमुख मुलायम सिंह, रामगोपाल यादव, सुशील कुमार शिंदे, शरद यादव,अशोक गहलोत व लालू प्रसाद यादव ने भी समारोह में शिरकत की।

मंगलवार को जयवर्धन बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित डुमरिया के पूर्व राजघराने की सृजाम्या के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी समारोह दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित कृष्णा फार्म्स में संपन्न हुआ था।

पढ़ेंः बिहार की बेटी बनेगी दिग्विजय की बहू

दिग्गी को घेरने की तैयारी

chat bot
आपका साथी