शौचालय न बनवाने वाले 43 परिवारों पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना

43 परिवारों में से एक पर सबसे ज्यादा 75 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस परिवार में दस सदस्य हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 10:27 AM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 10:27 AM (IST)
शौचालय न बनवाने वाले 43 परिवारों पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना
शौचालय न बनवाने वाले 43 परिवारों पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना

बैतूल, नईदुनिया। बार-बार कहने के बाद भी लोगों ने शौचालय नहीं बनाए और खुले में शौच जाना नहीं छोड़ा, तो मध्यप्रदेश की रंभाखेड़ी ग्राम पंचायत ने 43 परिवारों पर 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगा दिया है। इनको तीन दिन में जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कहा गया है।

इन परिवारों पर सदस्य संख्या के हिसाब से जुर्माना किया गया है। 43 परिवारों में से एक पर सबसे ज्यादा 75 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस परिवार में दस सदस्य हैं। अगर ये परिवार जुर्माने की राशि अदा नहीं करते हैं, तो राजस्व विभाग के माध्यम से जुर्माना वसूला जाएगा।

पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण कुमार इवने ने बताया कि कुछ गांवों में लोग निर्देशों और समझाइश को नहीं मान रहे हैं। इसलिए कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। जल्द ही दूसरी पंचायतों में इसी तरह के नोटिस जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: शौचालय निर्माण में घपले की शिकायत

chat bot
आपका साथी