LIVE BLOG

Parliament Monsoon Session 2023: लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, सदन 4 अगस्त तक के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session 2023 दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पर आज लोकसभा में पास हो गया। इसके संबंध में भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया था।

Mahen KhannaPublish:Thu, 03 Aug 2023 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 03 Aug 2023 07:33 PM (IST)
Parliament Monsoon Session 2023: लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, सदन 4 अगस्त तक के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session 2023: लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, सदन 4 अगस्त तक के लिए स्थगित

Highlights

  • लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल
  • दोनों सदनों का कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
  • विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से किया वॉकआउट

नई दिल्ली, एजेंसी। आज दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पर आज लोकसभा में पास हो गया। इसके संबंध में भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया था।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। विपक्षी दल जहां सदन में पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़े हैं तो वहीं सरकार चर्चा की बात कह रही है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है।

03/08/2023
7:23:02 pm

लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हो गया है। जिसके बाद अब यह बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Lok Sabha adjourned till tomorrow, 4th August pic.twitter.com/7oIH7gDUDF

— ANI (@ANI) August 3, 2023

03/08/2023
3:11:06 pm

केजरीवाल अपना भ्रष्टाचार छिपाना चाहते हैं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्जा करना है।

03/08/2023
3:05:30 pm

Parliament Monsoon Session 2023 Live विपक्ष पर बसरे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि केजरीवाल के साथ कांग्रेस केवल गठबंधन के लिए बिल का विरोध कर रही है। 

03/08/2023
2:34:07 pm

Parliament Monsoon Session 2023 Live दिल्ली अध्यादेश पर लोकसभा में चर्चा शुरू

दिल्ली अध्यादेश लोकसभा में पेश होने के बाद आज उसपर चर्चा शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस बिल को दिल्ली के हित में बताया है।

03/08/2023
2:17:50 pm

अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पेश किया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश किया।

03/08/2023
1:47:08 pm

Monsoon Session 2023 Live कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा

नूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले ही एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे। राज्य में सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण हरियाणा में ऐसी स्थिति बनी। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए और दोषियों को बख्शे नहीं।  

03/08/2023
1:40:44 pm

Parliament Monsoon Session 2023 Live मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी

संसद में आज भी मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच सरकार के मंत्री विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर हल निकालने में लगे हैं।

03/08/2023
1:17:20 pm

Parliament Live संसद में विपक्ष के नेताओं से बैठक कर रहे पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी संसद में विपक्ष के नेताओं से राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में मुलाकात कर रहे हैं। विपक्ष राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर पूरी चर्चा चाहता है और प्रधानमंत्री से इस पर बयान की मांग कर रहा है।

03/08/2023
12:54:23 pm

Parliament Monsoon Session गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला

संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल एक लाल डायरी सामने आई है, राजस्थान सरकार के विभिन्न घोटालों को लेकर जल्द ही रंगीन डायरियां सामने आएंगी।

#WATCH | Delhi: Union Minister Gajendra Singh Sekhawat says, "...Till now only one 'Red Diary' has come out...Colourful (Satrangi) diaries will be revealed soon regarding different Rajasthan government scams and then several Congress leaders will be forced to hide..." pic.twitter.com/r7vU75vBCm

— ANI (@ANI) August 3, 2023

03/08/2023
12:45:42 pm

Lok Sabha Live सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात क

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में और राज्य के लिए अंतरिम राहत पर चर्चा की।

03/08/2023
12:17:17 pm

लोकसभा स्पीकर से गडकरी, अधीर रंजन समेत कई सांसदों ने की मुलाकात

 लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को मनाने में सत्ता और विपक्ष दोनों जुटा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी की सुप्रिया सुले, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, बीएसपी के रितेश पांडे, बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल, टीएमसी के सौगत रॉय, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और डीएमके की कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनसे सदन में आने का आग्रह किया। साथ ही सदन को अध्यक्ष की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन दिया।

03/08/2023
11:49:52 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live: खरगे के बयान पर भड़के धनखड़

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। खरगे ने सभापति द्वारा पीएम का बचाव करने की बात कही। इस पर सभापति ने कहा कि उन्हें पीएम का बचाव करने की जरूरत नहीं है। धनखड़ ने कहा कि मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे संविधान, आपके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। 

03/08/2023
11:37:52 am

Monsoon Session 2023 Live मणिपुर पर चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई

राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरा सुझाव है कि सदन को तब तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए।

03/08/2023
11:23:34 am

Lok Sabha Live लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही आज फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई है। सदन में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित की गई है।

03/08/2023
11:21:38 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live ओम बिरला आज फिर संसद नहीं आए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज फिर संसद नहीं आए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सभापति से इसपरआग्रह किया कि वह अध्यक्ष से लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता फिर से शुरू करने का अनुरोध करें। अधीर रंजन ने कहा कि ओम बिरला हमारे संरक्षक हैं और उन्हें सदन आना चाहिए।  सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह कांग्रेस नेता का संदेश विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे।

03/08/2023
11:15:13 am

संसद के बाहर ज्ञानवापी मामले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

संसद के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, वह सबका एक ही है। आप उसे मंदिर में देखें या मस्जिद में, कुछ फर्क नहीं है। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण करने की अनुमति दी ही।

03/08/2023
11:03:16 am

भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती हैः अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न कराकर, दिल्ली सेवा विधेयक बीच में लाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती है, लेकिन हमने अपना रुख बना लिया है। 

03/08/2023
10:45:46 am

केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर और नूंह हिंसा पर भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली सेवा विधेयक, मणिपुर की स्थिति और हरियाणा हिंसा पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने लोकसभा में केवल हंगामा किया। वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं और संसद का मजाक उड़ा रहे हैं।

03/08/2023
10:32:42 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने भाजपा पर हमला बोला

सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने कहा कि दिल्ली (सेवा) विधेयक भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ एक विधेयक है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक दिखाता है कि भाजपा संविधान की कितनी परवाह करती है। हम इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे।

03/08/2023
10:18:08 am

Lok Sabha Live: डीएमके सांसद टीआर बालू बोले- हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे

दिल्ली सेवा विधेयक पर डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध किया जाना चाहिए।

#WATCH | Delhi: On the Delhi Services Bill, DMK MP TR Baalu says, "We will definitely oppose the Delhi Bill. It is very much draconian. This bill has to be opposed..." pic.twitter.com/UcNdTlxh9s

— ANI (@ANI) August 3, 2023

03/08/2023
10:12:27 am

Monsoon Session 2023 Live सुशील कुमार गुप्ता ने नूंह हिंसा पर राज्यसभा में नोटिस दिया

आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा के नूंह में हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया। लोकसभा सांसद नामा नागेश्वर राव ने तेलंगाना और देश में बाढ़ के प्रभाव के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

03/08/2023
9:49:41 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली अध्यादेश बिल भारत के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव हार रही है, इसलिए वे दिल्ली सरकार के अधिकार छीन रहे हैं।

VIDEO | "Delhi Ordinance bill is against the Constitution of India. Since BJP is losing elections in Delhi for the last 25 years, they are snatching the rights of Delhi government," says AAP MP @SanjayAzadSln on Delhi services bill. pic.twitter.com/vfe4TOQ6mX

— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023

03/08/2023
9:29:19 am

मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

03/08/2023
9:18:39 am

मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

03/08/2023
9:03:38 am

Lok Sabha Live ये विधेयक भी आज होंगे पेश

आज राज्यसभा में उठाए जाने वाले विधायी कार्यों में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2023, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 पेश करना शामिल है।

03/08/2023
8:58:57 am

Monsoon Session 2023 Live आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन बिल होगा पेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल एंड डिसिप्लिन) बिल, 2023 पेश करेंगे।

03/08/2023
8:49:26 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल होगा पेश

केंद्र सरकार आज संसद में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2019 पेश करेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिनों ही इसे मंजूरी दी है। बिल को विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया था। विचार-विमर्श के बाद संयुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी थी।

03/08/2023
8:43:02 am

Parliament Monsoon Session संसद की कार्यवाही को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तैयार करेंगे रणनीति

संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए इंडिया गठबंधन के दलों के नेता आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे।

03/08/2023
8:39:25 am

Parliament Monsoon Session 2023 Live दिल्ली अध्यादेश पर आज चर्चा, भाजपा ने व्हिप जारी किया

लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा होगी। विधेयक पर चर्चा से पहले भाजपा ने आज के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

chat bot
आपका साथी