मौत से बेखौफ है अफजल गुरु

संसद पर हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु पिछले 11 साल से तिहाड़ जेल के एक अति सुरक्षित सेल में कैद है। फांसी का फंदा उससे कुछ ही दूर है यह जानते हुए भी वह मौत से बेखौफ है। वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में अफजल को अदालत ने दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई। मुंबई पर आतंकी हमले में कसाब को फांसी पर लटकाए जाने की जानकारी होने के बावजूद अफजल को मौत का डर नहीं है।

By Edited By: Publish:Sun, 09 Dec 2012 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2012 07:49 PM (IST)
मौत से बेखौफ है अफजल गुरु

नई दिल्ली। संसद पर हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु पिछले 11 साल से तिहाड़ जेल के एक अति सुरक्षित सेल में कैद है। फांसी का फंदा उससे कुछ ही दूर है यह जानते हुए भी वह मौत से बेखौफ है।

वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में अफजल को अदालत ने दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई। मुंबई पर आतंकी हमले में कसाब को फांसी पर लटकाए जाने की जानकारी होने के बावजूद अफजल को मौत का डर नहीं है। जेल के अधिकारियों का कहना है कि कसाब को हुई फांसी का अफजल पर कोई असर नहीं हुआ। एक दिन उसे भी यह सजा भुगतनी होगी, इस बात से अफजल बेखौफ है।

इस बारे में तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि अफजल को 16 गुणा 12 फुट के सेल नंबर- 3 में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्होंने बताया कि अफजल इस बात से तनिक भी विचलित नहीं हुआ कि जो हाल कसाब का हुआ वहीं उसका भी होना है। उन्होंने बताया कि अफजल अन्य बंदियों की तरह ही समय गुजारता है लेकिन उसे अन्य कैदियों से अलग अति सुरक्षित सेल में रखा गया है जहां 50 हथियारबंद जवान उसकी सुरक्षा में तैनात हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी