पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों पर दागे गोले, महिला घायल

भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे सीमा पार भी भारी नुकसान हुआ है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2017 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jun 2017 09:58 PM (IST)
पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों पर दागे गोले, महिला घायल
पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों पर दागे गोले, महिला घायल

जागरण संवाददाता, राजौरी। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही पाक सेना ने शुक्रवार तड़के फिर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मोर्टार के गोले गिरने से करीब दस मकानों और सेना के लिए पानी ले जा रहे टैंकर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

कई मवेशियों के भी मारे जाने व घायल होने की सूचना है। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे सीमा पार भी भारी नुकसान हुआ है। पाक सेना ने तड़के चार बजे बालाकोट सेक्टर में पहले सैन्य चौकियों और फिर बस्तियों को निशाना बनाया। पाक सेना के मोर्टार घरों के आसपास गिरे। इसी दौरान एक गोला मुहम्मद घयास के घर पर गिरा, जिससे उनकी पत्नी नसीम अख्तर घायल हो गई।

स्वास्थ्य केंद्र से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल राजौरी में रेफर कर दिया गया। बालाकोट में वाटर पंप के पास भी कई मोर्टार गिरे। शाम तक सीमा पर रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही। गुरुवार को भी पाक गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें: वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

chat bot
आपका साथी