जब एक साथ 2000 से अधिक महिलाअों ने किया शंखनाद, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

'2100 शंखों की आवाज से वातावरण शुद्ध हो गया है। इस प्रक्रिया के द्वारा हम लोगों के शांति और समृद्धि का संदेश देना चाहते हैं।'

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 09 Feb 2018 10:11 AM (IST) Updated:Fri, 09 Feb 2018 12:56 PM (IST)
जब एक साथ 2000 से अधिक महिलाअों ने किया शंखनाद, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
जब एक साथ 2000 से अधिक महिलाअों ने किया शंखनाद, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

गरियाबंद (एएनआई)। छत्तीसगढ़ राज्य में शुरु हुए राजिम कुंभ मेले में हर रोज कोई ना कोई विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। अब मेले के दूसरे दिन एक अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसमें 2100 संत और स्थानीय लोगों ने छत्तीसगढ़ के गरीबंद कुंभ मेले में एक साथ शंख बजाया। इसके साथ ही ये गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

इस मौके पर शंखनाद के बाद यहां महाआरती का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, विधायक और संत उपस्थित हुए। इसके पहले मंगलवार को भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। इस दिन यहां मेले में तीन लाख दीए जलाए गए जिसके साथ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया।

3 लाख दिए जला बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुंभ में पधारे संत महात्माओं के अभिनंदन, विश्व शांति और छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए साढ़े तीन लाख 61 हजार दीये प्रज्वलित किये गए। यह अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान था। शंकराचार्य जी के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष बिश्नोई से इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और धर्मस्व, जल संसाधन सचिव सोनमणि वोरा ने ग्रहण किया। इससे पहले 2 लाख दीयों का कीर्तिमान सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में रचा गया था।

छत्तीसगढ़ के कृषि और जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि परंपरा है कि हर शुभ और पवित्र समारोह के पहले शंख बजाया जाता है। 2100 शंखों की आवाज से वातावरण शुद्ध हो गया है। इस प्रक्रिया के द्वारा हम लोगों के शांति और समृद्धि का संदेश देना चाहते हैं। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। अब हमारे यहां का कुंभ मेला पूरी दुनिया में जाना जाएगा।

बता दें कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजीम कुंभ मेले का उद्घाटन किया था साथ ही महानदी के किनारे गंगा आरती का भी महा आयोजन किया था।

 

सिंहस्थ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

बता दें कि राजीम कुंभ मेला 7 फरवरी को शुरु हुआ था जहां पहुंचने वाले साधु संतों के लिए खास तैयारी की गई है। 15 दिवसीय राजिम कुंभ मेला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगा है। जिसके आठवें दिन नदियों के संरक्षण और मानव कल्याण की भावना के साथ श्रद्धालुओं ने लगभग तीन लाख दीये जलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। बुधवार शाम 5 बजे साधु संतो और स्थानीय लोगों की मदद से दीप प्रज्वलित करने की तैयारियों को धर्मस्व विभाग द्वारा अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद सिंहस्थ कुंभ उज्जैन के रचे कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए राजिम कुंभ ने नया कीर्तिमान रचा। यह संत समागम 7 दिनों तक यानी 13 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी