बंगाल, ओडिशा और केरल पर भाजपा की नजर

26 मई से 15 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में रघुवर दास और रमन सिंह के साथ साथ केंद्र और राज्यों के कम से कम 30 मंत्री मौजूद होंगे।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 10:26 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 10:26 PM (IST)
बंगाल, ओडिशा और केरल  पर भाजपा की नजर
बंगाल, ओडिशा और केरल पर भाजपा की नजर

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल जैसे उन तीन गैर भाजपा शासित राज्यों पर नजर होगी जहां पार्टी अपने विस्तार का खाका तैयार करने में जुटी है। भाजपा मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों का बड़ा जमावड़ा इन तीन राज्यों में दिखेगा।

26 मई से 15 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में रघुवर दास और रमन सिंह के साथ साथ केंद्र और राज्यों के कम से कम 30 मंत्री मौजूद होंगे। जबकि ओडिशा मे भी केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों की संख्या लगभग इतनी ही होगी।

केरल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस के साथ 5 केंद्रीय मौजूद होंगे। ध्यान रहे कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्यों पर नजर रख रही है। ओडिशा के स्थानीय निकाय चुनाव ने जहां हौसला बढ़ा दिया है वहीं पश्चिम बंगाल मे भाजपा इस स्तर तक पहुंच चुकी है कि उसे ही मुख्य विपक्ष के रूप में देखा जाने लगा है।

केरल में स्थिति बहुत मजबूत तो नहीं है लेकिन खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। शाह भी इस दौरान केरल में होंगे।

यह भी पढ़ें: गहलोत के स्वागत में लगे कांग्रेस के बैनर से वाघेला की फोटो गायब

यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचीं ममता, आज पीएम मोदी के साथ हो सकती है बैठक

chat bot
आपका साथी