केरल में नहीं है मोदी की लहर : ओमन चांडी

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति केंद्रित चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई और लोकसभा चुनावों को देखते हुए यहां मोदी या भाजपा की कोई लहर नहीं है। कांग्रेस के प्रचार अभियान में आए चांडी ने कहा, भाजपा केवल एक ही नारे के साथ प्रचार कर रही है। वे पूरी पार्टी के लिए नहीं बल्कि नरेंद

By Edited By: Publish:Mon, 14 Apr 2014 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Apr 2014 05:35 PM (IST)
केरल में नहीं है मोदी की लहर : ओमन चांडी

बेंगलूर। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति केंद्रित चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई और लोकसभा चुनावों को देखते हुए यहां मोदी या भाजपा की कोई लहर नहीं है।

कांग्रेस के प्रचार अभियान में आए चांडी ने कहा, भाजपा केवल एक ही नारे के साथ प्रचार कर रही है। वे पूरी पार्टी के लिए नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, मोदी लहर जैसा कुछ नहीं है। भाजपा नेता भी ऐसा कह रहे हैं। भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि मोदी की कोई लहर नहीं है बल्कि भाजपा की लहर है। लेकिन 'भाजपा लहर' भी नहीं है। यहां न तो मोदी लहर है और न ही भाजपा लहर।'

चांडी ने आगे कहा कि कांग्रेस आम चुनावों के नतीजों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। केरल में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गो के लोगों को समान रूप से आगे ले जा सकती है।

पढ़ें: चांडी सरकार के घोटाले में घिरने से कांग्रेस आलाकमान परेशान

chat bot
आपका साथी