जानिए, हीरे से जड़े 50 करोड़ रुपये के टिफिन बॉक्‍स में क्‍यों रोज खाना खा रहे थे चोर

निजाम के म्यूजियम से चोरी हुए हीरा जड़े सोने का एक टिफिन और चाय का कप मिल गया है। मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 03:20 PM (IST)
जानिए, हीरे से जड़े 50 करोड़ रुपये के टिफिन बॉक्‍स में क्‍यों रोज खाना खा रहे थे चोर
जानिए, हीरे से जड़े 50 करोड़ रुपये के टिफिन बॉक्‍स में क्‍यों रोज खाना खा रहे थे चोर

मुंबई (प्रेट्र)। हैदराबाद के निजाम से चोरी हुआ सोने का टिफिन और चाय का कप मिल गया है। पुलिस की टास्क फोर्स ने दोनों बेशकीमती सामान मुंबई से बरामद किया है। हैदराबाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया था। गौरतलब है कि हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान, असफ जाह VII द्वारा इस्तेमाल किए गए सोने के हीरे जड़ित बेशकीमती टिफिन बॉक्स और सोने का टी कप चोरी हो गया था।

ये कीमती सामान पुरानी हवेली स्थित निजाम के म्यूजियम में था। अंतरराष्ट्रीय बोली में इन प्राचीन सामानों की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई गई है। तीन खानों वाले इस टिफिन बॉक्स का वजन 2 किलोग्राम है और इसमें हीरे व रूबी जड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि चोर एक लग्जरी होटल में छुपे हुए थे। चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इस बेशकीमती टिफिन में रोज खाना खाया करते थे।

चोरी की घटना के बाद म्यूजिम को सील कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार चोर लकड़ी के वेंटिलेटर के रास्ते म्यूजिम में घुसे और दीवार फांदने के लिए रस्सी का सहारा लिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी मोड़ दिया था। चोरी का पता उस वक्त लगा जब अगली सुबह कर्मचारियों ने म्यूजियम को खोला। कर्मचारियों को दोनों चीजें गायब मिली, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी