हीरा से कोयला बन गए नीतीश कुमार: प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन के दौर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'हीरा' थे लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के साथ हाथ मिलाकर अपनी चमक खो दी और कोयला बन गए हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 08:23 PM (IST)
हीरा से कोयला बन गए नीतीश कुमार: प्रकाश जावड़ेकर

मुंबई। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन के दौर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'हीरा' थे लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के साथ हाथ मिलाकर अपनी चमक खो दी और कोयला बन गए हैं। उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी जिम्मेदार ठहराया है।

पढ़ेंः पीएम मोदी पर भड़के जेठमलानी, कहा नीतीश को वोट दे जनता

जावड़ेकर ने कहा कि जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे तब वह हीरा थे और जैसे ही उन्होंने गठबंधन को छोड़ लालू प्रसाद यादव से हाथ मिलाया तो उनकी चमक कम होकर कोयले की तरह हो गई है। जब वह अपने सहयोगी (भाजपा) के साथ थे तब वह सफल थे और अब वह नाकाम हैं, क्योंकि हम उनके साथ नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'जब नीतीश भाजपा के साथ थे तब उनका प्रदर्शन अच्छा था।

पढ़ेंः नीतीश का तंज, बाहरी याेद्धाओं के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही BJP

उन्होंने राज्य से गुंडा राज खत्म किया। लेकिन हमारा गठबंधन टूटते ही राज्य में फिर जंगल राज शुरू हो गया है।' बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। जावड़ेकर अगले हफ्ते राज्य के गया और औरंगाबाद समेत तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। जावड़ेकर ने कहा कि बिहार के लोग विकास के लिए मतदान करेंगे और भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। नौजवान भाजपा के साथ हैं और लालू के साथ जाने का नीतीश का फैसला उनके गले नहीं उतर रहा है।

पढ़ेंःबिहार में मोदी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत : मनोज

chat bot
आपका साथी