फोर्ब्स की एशियन वूमन लिस्ट में नीता अंबानी समेत आठ महिलाएं शामिल

फोर्ब्स ने अपनी इस लिस्ट में 8 भारतीय महिलाओं को शामिल किया है। इन महिलाओं ने कई व्यापारिक क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाया है।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Apr 2016 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 07 Apr 2016 02:38 PM (IST)
फोर्ब्स की एशियन वूमन लिस्ट में नीता अंबानी समेत आठ महिलाएं शामिल

मुंबई। फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2016 में एशिया की टॉप 50 बिजनेस वूमन की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने दुनिया में अपने बिजनेस स्किल की वजह से बड़ा नाम कमाया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीड की निदेशक नीता अंबानी को रखा गया है। वहीं, दूसरा स्थान स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य को दिया है।

इनके अलावा इस लिस्ट में 8 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने कई व्यापारिक क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, बॉयो टेक्नोलॉजी, डाटा एनालिसिस, टेक्सटाइल्स, फॉर्मा यहां तक कि स्वास्थ्य और सुंदरता जैसे क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाया है।

नीता अंबानी, रिलायंस ग्रुप

फोर्ब्स पत्रिका ने नीता अंबानी पर एक विशेष स्टोरी भी की है जिसके मुताबिक रिलायंस ग्रुप में नीता अंबानी का प्रभाव तेजी के साथ बढ़ रहा है।

हालांकि नीता रिलायंस ग्रुप में नॉन एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर के पद पर हैं और कंपनी के फैसलों में सीधे तौर पर उनकी कोई भूमिका नहीं होती क्योंकि उनके पति मुकेश अंबानी कंपनी के चेयरमैन और कार्यकारी निदेशक हैं लेकिन सभी जानते हैं कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी को बिजनेस डील में पूरी तरह सहयोग करती हैं।

मैगजीन के मुताबिक रिलायंस ने जब आईपीएल में टीम की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 112 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा तो नीता अंबानी को अपनी टीम का चेहरा बनाया। मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया और मुंबई इंडियंस दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

अरुंधती भट्टाचार्य, एसबीआई

फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य जो कि आजकल खराब लोन की वजह से शायद अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही हैं। खराब लोन दिसंबर 2015 में 11 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

अंबिगा धीरज, चीफ एग्जीक्यूटिव, एमयू सिगमा

अंबिका धीरज ने अपने पति धीरज राजाराम से फरवरी में डाटा एनालाइसिस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एमयू सिगमा की कमान अपने हाथ में ले ली थी जिसे उन्होंने साल 2004 में बनाई थी। उस समय कंपनी की वैल्यू 250 मिलियन डॉलर थी और अब कंपनी की वैल्यू 1.5 बिलियन डॉलर है।

दिपाली गोइनका, चीफ एग्जीक्यूटिव, वेल्सपुन इंडिया

घरेलू कपड़ा बनाने वाली कंपनी वेल्सपुन इंडिया की कमान दिपाली गोइनका ने पांच साल पहले ऐसे समय में संभाली थी जब कंपनी काफी नुकसान में चल रही थी और दिपाली ने कंपनी की आय को दोगुना कर दिया है।


वीनीता गुप्ता, चीफ एग्जीक्यूटिव, लुपिन

वीनीता गुप्ता भारत की तीसरी सबसे बड़ी फार्मासुटिकल कंपनी चलाती हैं जिसका टर्नओवर 2 बिलियन से भी ज्यादा है।

चंद्रा कोचर, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, आईसीआईसीआई बैंक

चंद्रा कोचर भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक की प्रमुख हैं। इन दिनों वो भी विजय माल्या को दिए गए बैंक लोन की वजह से मुश्किल में हैं।

वंदना लूथरा। वाइस चेयरमैन, वीएलसीसी हेल्थकेयऱ

वंदना लूथरा ने 1989 में दिल्ली में वीएलसीसी हैल्थकेयर की शुरूआत की थी जोकि वजन कम करने और त्वचा और बालों की देखभाल जैसी सेवाएं प्रदान करती है। आज इनके 11 देशो में 313 हैल्थ सैंटर है।

किरन मजुमदार, बायोकॉन

रिसर्च और शेयर मार्केट की दिग्गज मानी जाने वाली कंपनी बायोकॉन ने भारत में इंसुलीन के बाजार में बड़ा नाम कमाया है। बायोकॉन एशिया की अकेली ऐसी फर्म है जिसे साइंस मैगजीन में जगह मिली है।

पढ़ें-फो‌र्ब्स सूची: बिल गेट्स दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी 36वें नंबर पर

chat bot
आपका साथी