Night curfew And lockdown Photos: देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का ताजा हाल

सरकार की तरफ से इससे निपटने के लिए हरसभंव प्रयास किए जा रहे हैं। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि आज यानी शनिवार को देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर क्या ताजा स्थिति है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 02:55 PM (IST)
Night curfew And lockdown Photos: देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का ताजा हाल
देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का हाल

नई दिल्ली, एएनआइ। Night curfew and lockdown Photos: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार सख्त हो गई है। संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है। हालांकि, अभी पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, लेकिन ताजा स्थिति पहले की अपेक्षा और बिगड़ती जा रही है। एक दिन में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद लोगों में भय बना हुआ है। हर दिन बढ़ रहे मामलों के चलते अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और यहां तक की ऑक्सीजन की कमी की खबरें भी सामने आ रही है।

अस्पतालों में स्थितियां नियंत्रण के बाहर जा रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से इससे निपटने के लिए हरसभंव प्रयास किए जा रहे हैं। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि आज यानी शनिवार को देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर क्या ताजा स्थिति है। 

महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के बीच, पुणे में वीकेंड कर्फ्यू जारी है। इस दौरान केवल मेडिकल दुकानें खुली नजर आई। बता दें कि पुणे में कल 9,810 मामले और 137 मौतें दर्ज हुई हैं। 

यूपी में सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी गी है। यह हजरतगंज का सीन है। आप देख सकते हैं सड़के सुनसान दिख रही है।

कर्नाटक सरकार ने संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं है। यह सीन राजधानी बेंगलुरु का है।

वहीं केरल में भी सख्त पाबंदी लगाई गई है। पुलिस वाहनों की आवाजाही की जाच करती हुई नजर आई। यहां पर भी सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति है। 

chat bot
आपका साथी