गोवा में चाकू की नोंक पर नाइजीरियाई ने किया महिला से रेप

गोवा में नाइजीरिया के एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर एक महिला से दुष्कर्म किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Mon, 30 May 2016 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 05:03 PM (IST)
गोवा में चाकू की नोंक पर नाइजीरियाई ने किया महिला से रेप

पणजी, प्रेट्र/आइएएनएस । गोवा में नाइजीरिया के एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर एक महिला से दुष्कर्म किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बीच राज्य के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने नाइजीरियाई लोगों को समस्या खड़ी करने वाला करार दिया है।

घर में घुसकर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

पुलिस के अनुसार, उत्तरी गोवा जिले के पर्रा गांव में शनिवार रात दो नाइजीरियाई एक 39 साल की महिला के पीछे लगे थे। मौका मिलते ही एक नाइजीरियाई चाकू की नोंक पर महिला को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। एसपी उमेश गांवकर ने बताया कि एक आरोपी को महाराष्ट्र के पनवेल स्टेशन से पकड़ा गया है। उसे गोवा लाया जा रहा है।

गोवा के पर्यटन मंत्री पारुलेकर ने कहा कि नाइजीरिया के लोग न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में परेशानी खड़ी कर रहे हैं। दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बारे में मंत्री से पूछा गया था। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के छात्र यहां पढ़ने के लिए आते हैं। ज्यादा समय तक रुकने के इरादे से अपराध करते हैं।

रेप के लिए मीलों घूम खोजता था कमजोर लड़की, हुई 12 साल की जेल

chat bot
आपका साथी