मौत से जूझ रहा मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार डेविड हेडली, शिकागो जेल में हमला

मुंबई आतंकी हमले (26/11) के गुनहगार डेविड हेडली पर अमेरिका की शिकागो जेल में जानलेवा हमला। अस्पताल में भर्ती, मौत से जूझ रहा है हेडली।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 07:34 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 07:54 AM (IST)
मौत से जूझ रहा मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार डेविड हेडली, शिकागो जेल में हमला
मौत से जूझ रहा मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार डेविड हेडली, शिकागो जेल में हमला

नई दिल्ली (जेएनएन)। मुंबई आतंकी हमले (26/11) के गुनहगार डेविड हेडली पर अमेरिका की शिकागो जेल में जानलेवा हमला हुआ है। ऐसी चर्चा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल हेडली को शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में रखा गया है और उस पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

8 जुलाई को हुआ हमला

हमला 8 जुलाई को हुआ था। जिन लोगों ने हमला किया है, वे दोनों भाई हैं और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं। गंभीर रूप से घायल हेडली अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।

26/11 हमले का है गुनहगार 

गौरतलब है कि हेडली लश्कर-ए-तैयबा के अंडर कवर एजेंट के तौर पर काम करता था। उसने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाई और पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया और हमले के ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर चर्चा की। 24 जनवरी, 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने उसे दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए उसे 35 साल की जेल की सजा सुनवाई गई।

chat bot
आपका साथी