मुंबई गैंगरेप: उज्जवल निकम दिलाएंगे आरोपियों को सजा

मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम अब मुंबई गैंगरेप मामले में अभियोजन पक्ष के वकील होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक यह मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इस मामले में अब सभी पाक आरोप

By Edited By: Publish:Mon, 26 Aug 2013 08:06 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2013 08:38 AM (IST)
मुंबई गैंगरेप: उज्जवल निकम दिलाएंगे आरोपियों को सजा

मुंबई। मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम अब मुंबई गैंगरेप मामले में अभियोजन पक्ष के वकील होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक यह मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इस मामले में अब सभी पांचआरोपी मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं इस मामले में आज केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे सदन में बयान देंगे।

पढे़ं महिलाओं के लिए भी असुरक्षित हुई मुंबई

मुंबई गैंगरेप के दो आरोपियों को पहले ही कोर्ट पुलिस रिमांड पर भेज चुकी है। सोमवार को अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली जेजे कॉलोनी वजीरपुर से पकड़े गए एक आरोपी सलीम मोहम्मद अंसारी को रविवार को ही रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली से रवाना हो गई।

पढे़ं :- रेप की वारदातों के पीछे लड़कियों की बेहुदा ड्रेस जिम्मेदार

मुंबई गैंगरेप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कासिम बंगाली, विजय जाधव, सिराज रहमान, अशफाक और चांद बाबू सत्तार शेख हैं। पुलिस के मुताबिक कासिम बंगाली पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पुलिस को उस मोबाइल का ठिकाना नहीं बता रहा है, जिससे वारदात की फिल्म बनाई गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी