MP: इंदौर में शादियों और जनाजे में जाने के लिए निर्धारित हुई लोगों की संख्या, पढ़ें नए आदेश

पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस के 136 मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले 5632 हो गए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 03:22 PM (IST)
MP: इंदौर में शादियों और जनाजे में जाने के लिए निर्धारित हुई लोगों की संख्या, पढ़ें नए आदेश
MP: इंदौर में शादियों और जनाजे में जाने के लिए निर्धारित हुई लोगों की संख्या, पढ़ें नए आदेश

इंदौर, पीटीआइ। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि COVID-19 के प्रसार को रोकने के प्रयास में, इंदौर में जिला प्रशासन ने 20 से अधिक लोगों के विवाह और अंतिम संस्कार में जाने पर रोक लगा दी है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, जो तुरंत प्रभावी है, उसमें कहा गया है कि 20 से अधिक लोग शादियों और शवयात्रा में भाग नहीं ले सकते।

इसी तरह, 10 से अधिक लोग घर की शादियों और जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा, त्योहारों के मौसम में धार्मिक कार्यों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस के 136 मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामले 5,632 हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिया ने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है, 4,087 जानलेवा संक्रमण से उबर चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के नौ लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और इनमें छह लाख 12 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के नौ लाख 68 हजार 876 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से तीन लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं और छह लाख 12 हजार 815 लोग संक्रमण से उबर गए हैं और 24 हजार 915 लोगों की मौत हो गई है। 63.24 फीसद मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32,695 मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के तीन लाख 26 हजार 826 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक कुल एक करोड़ 27 लाख 39 हजार 490 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 2,75,640 मामले सामने आए हैं। 1,12,09 एक्टिव केस हैं। 1, 52, 613 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 10,928 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1, 51, 820 मामले सामने आए हैं। इनमें से 47, 343 एक्टिव केस है। 1,02,310 लोग ठीक हो गए हैं। 2167 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली 1,16,993 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 17,807 एक्टिव केस है। 95,699 लोग ठीक हो गए हैं और 3,487 लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी