फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर किशोर सम्मान देगी मप्र सरकार

ख्यात गायक किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग उत्कृष्टता औरु सृजन के लिए रुाष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करुता है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 07:47 PM (IST)
फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर किशोर सम्मान देगी मप्र सरकार
फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर किशोर सम्मान देगी मप्र सरकार

राज्य ब्यूरो, भोपाल। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री वहीदा रहमान को देने मध्य प्रदेश सरकार मुंबई जाएगी। अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा वहीदा (81) को वर्ष 2018-19 का सम्मान दिया जाना है।

तीन महीने पहले अस्वस्थता के कारण खंडवा आकर सम्मान लेने में उन्होंने असमर्थता जताई थी, इसलिए मप्र के संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और वरिुष्ठ अफसर मुंबई जाकर उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगे। ख्यात गायक किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग उत्कृष्टता औरु सृजन के लिए रुाष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करुता है।

2018-19 सम्मान के लिए किया गया चयन

सम्मान समारोह का आयोजन किशोर कुमार की जन्म स्थली खंडवा में किया जाता है। 13 अक्टूबरु 2019 को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 का सम्मान निर्देशक प्रियदर्शन को दिया गया था। अभिनेत्री वहीदा रहमान का चयन वर्ष 2018-19 के सम्मान के लिए किया गया है।

अक्टूबर में वहीदा ने स्वास्थ्यगत कारणों से खंडवा आने से इनकार कर दिया था। इसलिए राज्य सरकार ने मुंबई जाकर उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया। मप्र सरकार द्वारा पुरस्कार के तहत सम्मानस्वरूप दो लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सरकार द्वारा यह पुरस्कार सिनेमा, साहित्य, पारंपरिक कलाओं, समाजसेवा, सांस्कृतिक समरसता, सद्भाव आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए जाने पर दिया जाता है।

इसी माह करेंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने बताया कि भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर ही राष्ट्रीय किशोर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास है कि जनवरी में ही उन्हें सम्मानित किया जाए।

वहीदा रहमान ने मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों, साथ ही तेलुगु, तमिल और बंगाली फिल्में की हैं। उन्हें अपने पूरे करियर में, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी