दुनिया के इन क्षेत्रों में बीते 60 दिनों से नहीं दिखा सूरज, छाया रहता है घुप्‍प अंधेरा

आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर रात होती ही नहीं है सिर्फ दिन ही रहता है। तो जानिए ऐसी कुछ जगहों के बारे में-

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:43 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 11:58 AM (IST)
दुनिया के इन क्षेत्रों में बीते 60 दिनों से नहीं दिखा सूरज, छाया रहता है घुप्‍प अंधेरा
दुनिया के इन क्षेत्रों में बीते 60 दिनों से नहीं दिखा सूरज, छाया रहता है घुप्‍प अंधेरा

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। प्रकृति का नियम है बदलाव दिन में होता है तो रात में भी लेकिन इस दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां पर रात होती ही नहीं है सिर्फ दिन ही रहता है। यह तो आप जानते ही हैं कि धरती अपनी धुरी पर साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है। यही कारण है कि धरती पर कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां पर कुछ समय के लिए आधी रात को भी सूर्य चमकता हुआ दिखायी देता है। वस्तुत: यहां रात होती ही नहीं है। उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक सर्कल वो हिस्सा है जहां 21 जून के आसपास महीनों तक सूर्य नहीं डूबता। ऐसा ही दक्षिणी गोलार्द्ध में भी अंटार्कटिक सर्कल में 22 दिसंबर के आसपास होता है। 

इन जगहों पर जब 24 घंटे सूर्य आसमान में रहता है तो इसे मिडनाइट सन कहा जाता है। यह मिडनाइट सन ध्रुवों के 90 किमी के दायरे में दिखायी देता है। इसी तरह से इन दोनों ध्रुवों पर करीब 6 महीने तक अंधेरा भी छाया रहता है। जब उत्तरी ध्रुव पर 24 घंटे का दिन होता है उस दौरान दक्षिणी ध्रुव 24 घंटे अंधेरे में रहता है। इसी तरह दक्षिणी ध्रुव पर 24 घंटे का दिन होने पर उत्तरी ध्रुब पर 24 घंटे की रात होती है। 

आइए जानते हैं वे कौन से देश हैं जहां आप मिडनाइट सन के दर्शन कर सकते हैं। 24 घंटे सूर्य की रोशनी में रहने वाले यह देश बेहद खूबसूरत भी हैं। दुनियाभर के सैलानी इन देशों का दौरा करके मिडनाइट सन के दर्शन करते हैं।

नॉर्वे- यह यूरोपीय देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां गर्मी के मौसम में महीनों तक सूरज 24 घंटे आसमान में चमकता रहता है। यही कारण है कि नॉर्वे को मिडनाइट सन का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब ढाई महीने (76 दिन) तक यहां सूर्य अस्त नहीं होता है।

फिनलैंड- फिनलैंड की खूबसूरती को देखने के बाद पर्यटक इसकी तारीफ करते नहीं थकते। इस देश में हजारों झीलें और आइलैंड्स हैं। यह देश भी मिडनाइट सन का देश है। खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में करीब 73 दिनों तक यहां सूरज डूबता ही नहीं है। इन दिनों में यहां चौबीस घंटे घाम (घाम - उत्तर भारत के कई इलाकों में धूप को घाम कहते हैं) रहता है।

आइसलैंड- ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। मई से अगस्त के बीच यहां मिडनाइट सन देख सकते हैं। नॉर्वे के कुछ हिस्सों की तरह ही यहां भी गर्मियों के मौसम में महीनों तक सूर्य नहीं डूबता और सर्दियों में महीनों तक रात खत्म नहीं होती।

कनाडा- क्षेत्रफल के लिहाज से रूस के बाद कनाडा दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह देश लंबे समय तक बर्फ से ढका रहता है। कनाडा के भी कुछ हिस्से ऐसे हैं, जहां गर्मियों के मौसम में हफ्तों तक सूर्य आसमान में चमकता रहता है। यहां के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में करीब 50 दिन तक सूर्यास्त नहीं होता।

अलास्का- अमेरिकी राज्य अलास्का में भी कुछ हिस्सा ऐसा है जहां गर्मियों के मौसम में कुछ हफ्तों तक सूरज नहीं डूबता। अलास्का अपने खूसबूरत ग्लेशियरों के लिए जाना जाता है। यहां मई से जुलाई के बीच सूरज आसमान में चौबीस घंटे चमकता रहता है।

chat bot
आपका साथी