खरखौदा कांड का मुख्य आरोपी सनाउल्ला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने खरखौदा के चर्चित धर्मपरिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी सनाउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के डीआईजी के सत्यनारायण ने सनाउल्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की। सनाउल्ला पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और युवती के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने इस प्रकरण में अभी तक पांच लोगों को

By Edited By: Publish:Wed, 13 Aug 2014 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Aug 2014 08:07 AM (IST)
खरखौदा कांड का मुख्य आरोपी सनाउल्ला गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने खरखौदा के चर्चित धर्मपरिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी सनाउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के डीआईजी के सत्यनारायण ने सनाउल्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की। सनाउल्ला पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और युवती के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने इस प्रकरण में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सनाउल्ला पुलिस की पकड़ से दूर था।

हिंदू संगठनों का आरोप था कि पुलिस सियासी दबाव में सनाउल्ला को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूरे प्रकरण में घेरे में रही पुलिस पर यह भी आरोप था कि वह टुकड़ों-टुकड़ों में धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म को नकार रही है और पूरे मामले को प्रेम प्रसंग में तब्दील करने की कोशिश कर रही है तो सनाउल्ला की घर की कुर्की का दिखावा क्यों किया जा रहा है। अभी मेरठ के एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी सनाउल्ला की गिरफ्तारी पर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। सनाउल्ला पर आरोप है कि उसने ही युवती के तमाम मदरसों में रहने का इंतजाम कराया और मेरठ में उसके आपरेशन से लेकर धर्म परिवर्तन तक में उसकी अहम भूमिका रही है। अब प्रकरण में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब तक की जांच में पुलिस मान रही है कि लड़की का न तो धर्म परिवर्तन हुआ और न सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले को अब अदालत में किस तरह पेश करती है।

कुर्की की कार्रवाई की तैयारी थी

धर्मातरण के मुख्य आरोपी सनाउल्ला के किसी मदरसे में छिपे होने की आशंका थी उसे पकड़ने की कवायद में पुलिस ने उसपर इनाम घोषित करने के बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए अदालत में अर्जी डाल दी थी।

आरोपियों की लोकेशन जुटाने में पुलिस का ब्रह्मस्त्र कहे जाने वाले सर्विलांस भी फेल हो गया था। सनाउल्ला की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई सभी टीमों की मॉनीटरिंग खुद एसपी देहात कैप्टन मिर्जा मंजर बेग कर रहे थे गुड़गांव से लेकर मुजफ्फरनगर, नोएडा, हापुड़ में सनाउल्ला की रिश्तेदारियों में दबिशें दी गई।

पढ़े: मेरठ गैंगरेप: पूरक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि

यूपीएससी की तैयारी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी