मायावती के करीबी पूर्व IAS नेतराम की 225 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी रहे पूर्व IAS नेतराम की 20 बेनामी संपत्तियों का आयकर विभाग ने अटैच किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 05:07 PM (IST)
मायावती के करीबी पूर्व IAS नेतराम की 225 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
मायावती के करीबी पूर्व IAS नेतराम की 225 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

नई दिल्ली एएनआई। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी रहे पूर्व IAS नेतराम की 20 बेनामी संपत्तियों का आयकर विभाग ने अटैच किया है। आयकर विभाग इन संपत्तियों को आईटी अधिनियम की धारा 132 (9) के तहत अटैच किया है। संपत्तियों के साथ तीन लग्जरी गाड़ियों को भी अटैच किया गया है जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने 12 मार्च को नेताराम के दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता और बरेली में 11 ठिकानों पर छापा था।

छापे में उनके यहां 1.64 करोड़ रुपये कैश, 50 लाख रुपये मूल्य के पेन, चार लग्जरी कारें और 225 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अभी 17 लॉकरों को खोला जाना बाकी है। इन लॉकरों से और संपत्तियों का पता चल सकता है।

नेतराम और उनके सहयोगियों ने नोटबंदी के बाद और उससे पहले कोलकाता की मुखौटा कंपनियों के नाम पर 95 करोड़ रुपए की फर्जी प्रविष्टियां दिखाई है। अधिकारियों ने 30 मुखौटा कंपनियों के कागजात भी बरामद किए हैं। नेतराम और उनके करीबी लोगों के हवाला लिंक भी सामने आए हैं। खास बात यह है कि नेतराम आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे और इस संबंध में वह एक पार्टी से टिकट मांग रहे थे।

नेतराम उत्तर प्रदेश मायावती सरकार में 2007 से 2012 तक मुख्य सचिव रहे। पूर्व IAS अधिकारी उत्तर प्रदेश में आबकारी, गन्ना उद्योग विभाग, डाक एवं पंजीकरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के प्रमुख रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी