केरल: जमीन विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, शव के टुकड़े कर फेंका

केरल में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक शख्स ने अपने पिता की हत्या कर दी। शख्स ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 31 May 2016 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 10:28 AM (IST)
केरल: जमीन विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, शव के टुकड़े कर फेंका

चेंगन्नूर। केरल के चेंगन्नूर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक 36 साल के एक आईटी कर्मचारी ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक आईटी कर्मचारी ने अपने पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी शेरीन जॉन टेक्नोपार्क में एक आईटी कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक शेरीन ने अपने 68 वर्षीय पिता जॉय वी जॉन की हत्या को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या और सुबूत नष्ट करने के अपराधों से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जॉय पिछले तीस सालों से अमेरिका में रह रहे थे और वो अपने पैतृक घर आए थे। पुलिस ने कहा कि संपत्ति विवाद के चलते जॉन ने अपने पिता की हत्या कर दी। शेरीन के बयान के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें शव के हिस्से बरामद कर लिए गए हैं।

गौतरलब है कि जॉय पिछले बुधवार से लापता हो गए थे। वो अपने बेटे शेरीन के साथ एयर कंडिशनर को रिपेयर कराने गए थे। जॉय की पत्नी मरिअम्मा ने अपने पति और बेटे के वापस न आने पर पुलिस के पास उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खुदकुशी करने की कोशिश में कैदी ने जेल में काट लिया गुप्तांग

chat bot
आपका साथी